फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Revenue Intelligence Directorate seized foreign cigarettes of 17 crores

राजस्व खुफिया निदेशालय ने मुंबई में जब्त की 17 करोड़ रुपये की विदेशी सिगरेट

Thu, 07 Feb 2019 05:31 PM IST
Nilesh Kumar भाषा, मुंबई
भाषा, मुंबई Published by: Nilesh Kumar Updated Thu, 07 Feb 2019 05:31 PM IST
विज्ञापन
Revenue Intelligence Directorate seized foreign cigarettes of 17 crores
तस्करी कर के लायी गई विदेशी सिगरेट जब्त - फोटो : अमर उजाला

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने नवी मुंबई में 17 करोड़ रुपये मूल्य की तस्करी कर के लायी गई विदेशी सिगरेट जब्त की हैं। हालिया दौर में यह सिगरेट तस्करी का बससे बड़ा मामला सामने आया है। 

विज्ञापन


डीआरआई ने एक बयान में कहा कि एक खुफिया सूचना के आधार पर उसने नवी मुंबई के एक गोदाम में पांच फरवरी को तड़के छापा मारा। वहां 40 फुट लंबे एक कंटेनर में तस्करी का माल मकड़ा गया। यह दुबई से लाया गया था और इसे भारत में एक स्थलीय कंटेनर डिपो भेजा जाने वाला था। 
विज्ञापन


इसके कागजों में इसे वाशबेसिन का सामान दिखाया गया था। डीआरआई ने उसमें 650 बड़े कार्टन जब्त किए हैं जिनमें विदेशी सिगरेट थे। जब्त माल की बाजार कीमत 17 करोड़ रुपये आंकी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में साइप्रस में रह रहे एक भारतीय और तीन अन्य को के साथ गिरफ्तार किया गया है। यह भारतीय इस तस्करी का सरगना माना जा रहा है। मामले की जांच चल रही है। कागजों में जिन वाशबेसिन का उल्लेख किया गया है। वह उतनी ही मात्रा में गोदाम में पाए गए।

कागजों में उन्हें ‘मेड इन चाइना’ दिखाया गया है लेकिन वास्तव में उनकी खरीद नवी मुंबई से की गई है। सिगरेट के आयात पर भारत में काफी ऊंचा शुल्क है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed