फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Pune Maharashtra Poultry Farm Owner: filed FIR against producer of chicken food after chicken stop giving eggs

Pune: मुर्गियों ने अंडे नहीं दिए तो पुलिस थाने पहुंच गया मालिक, दर्ज कराई यह शिकायत

Wed, 21 Apr 2021 01:46 PM IST
वर्तिका तोलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 21 Apr 2021 01:46 PM IST
सार

एक कंपनी की ओर से दिया गया खाना खाने के बाद से ही मुर्गियों ने अंडा देना बंद कर दिया था। जिसके बाद पोल्ट्री फार्म के मालिक ने उत्पादनकर्ता के खिलाफ पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Pune Maharashtra Poultry Farm Owner: filed FIR against producer of chicken food after chicken stop giving eggs
पोल्ट्री फार्म - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मुर्गियों के अंडा न देने पर एक पोल्ट्री फार्म के मालिक ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है। दरअसल, यह मामला महाराष्ट्र के पुणे जिले का है। जहां एक कंपनी की ओर से दिया गया खाना खाने के बाद से ही मुर्गियों ने अंडा देना बंद कर दिया था। जिसके बाद पोल्ट्री फार्म के मालिक ने उत्पादनकर्ता के खिलाफ पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन

लोनी कालभोर थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेन्द्र मोकशी बताते हैं कि हमें इस संबंध में काेई प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। हमें संबंधित उत्पादनकर्ता से बात की, वह उन सभी मुर्गीपालन फार्म के मालिकों को मुआवजा देने के लिए तैयार हो गया है, जिन्हें इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।  

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी आगे बताते हैं कि इस इलाके के तकरीबन चार और फार्म मालिकों को भी इसी तरह की समस्या आई और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद हमने संबंधित उत्पादनकर्ता से इस संबंध में बात की और पूरा मामला समझा।  

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं शिकायतकर्ता राजेन्द्र माकशी बताते हैं कि उसने अहमदनगर जिले में स्थित एक कंपनी से मुर्गियों का दाना खरीदा था। लेकिन उस दाने को खाने के बाद से ही मुर्गियों ने अंडा देना बंद कर दिया। इसलिए हमने पुलिस से उत्पादनकर्ता की शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने इस मुद्दे को लेकर अहमदनगर के प्रखंड स्तर के पशुपालन अधिकारी से विचार-विमर्श किया और इस मामले को सुलझाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed