फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Mumbai News: Sanyas Ashram Head swami vishveshvaranand giri said, sadness in Ayodhya is now over

अयोध्या में अब उदासी छंट गई है और आ गए हैं सुख के दिनः विश्वेश्वरानंद महाराज

Thu, 06 Aug 2020 07:15 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 06 Aug 2020 07:15 PM IST
सार

स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरी महाराज ने अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के भूमिपूजन मुहूर्त को लेकर कहा कि ज्योतिष के प्रकांड विद्वान काशी के द्रविण शास्त्री ने यह मुहुर्त निकाला था। शुभ कार्य के लिए मुहूर्त की आवश्यकता नहीं होती...

विज्ञापन
Mumbai News: Sanyas Ashram Head swami vishveshvaranand giri said, sadness in Ayodhya is now over
Vishweshwranand Maharaj - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

साल 1982 से राम मंदिर आंदोलन से जुड़े रहे विश्वेश्वरानंद गिरी जी महाराज राम मंदिर निर्माण के भूमिपूजन से गदगद हैं। अयोध्या में भूमिपूजन कार्यक्रम से मुंबई वापस लौटे महाराज ने कहा कि अब सुख के दिन आ गए हैं। अयोध्या विश्वस्तरीय शहर बनने जा रहा है। अयोध्या में आयोजित भूमिपूजन समारोह से लौटे स्वामी जी ने सन्यास आश्रम (मुंबई) में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अयोध्या अब काफी बदली-बदली नजर आ रही है।

विज्ञापन


पहले वहां निराशा का वातावरण रहता था। लेकिन भूमिपूजन के मौके पर अयोध्यावासियों को उस दिन का अहसास हो रहा था, जब 14 वर्षों के वनवास के बाद राम अयोध्या लौटे थे। भूमिपूजन के दिन अय़ोध्या के हर घर के सामने दीप जले और दिवाली मनाई गई। अयोध्या से अब उदासी छट गई है। वहां के लोगों ने अब तक बहुत कुछ सहा है।
विज्ञापन


लेकिन अब सुख के दिन आ गए हैं। अयोध्या विश्वस्तरीय शहर बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि लंबी लड़ाई के बाद देश के सर्वोच्च न्यायालय से मंदिर निर्माण के लिए फैसला आना अच्छी बात रही और सबसे खुशी की बात यह है कि पूरे देश ने इस फैसले को स्वीकारा है। कहां से विरोध के कोई स्वर नहीं उठे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिग्विजय सिंह को भूमिपूजन से खुश होना चाहिए

स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरी महाराज ने अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के भूमिपूजन मुहूर्त को लेकर कहा कि ज्योतिष के प्रकांड विद्वान काशी के द्रविण शास्त्री ने यह मुहुर्त निकाला था। शुभ कार्य के लिए मुहूर्त की आवश्यकता नहीं होती।


मुझे नहीं पता कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह किस आधार पर रामंदिर भूमिपूजन मुहूर्त की आलोचना कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राम के राज्याभिषेक का मुहूर्त तो स्वयं वशिष्ठ ने निकाला था, लेकिन राम को राजा बनने की बजाय वनवास के लिए जाना पड़ा। दिग्विजय सिंह यदि रामभक्त हैं तो उन्हें मंदिर भूमिपूजन से खुश होना चाहिए।

Mumbai News: Sanyas Ashram Head swami vishveshvaranand giri said, sadness in Ayodhya is now over
पृथक पूर्वांचल ट्रस्ट - फोटो : Amar Ujala

अशोक सिंहल को भारत रत्न देने की मांग

अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए हुए भूमिपूजन के दौरान मुंबई की संस्था पृथक पूर्वांचल ट्रस्ट ने काशी-विश्वनाथ मंदिर भाइंदर में शिलापूजन कार्यक्रम अयोजित किया। इस अवसर पर ट्रस्ट की ओर से राम मंदिर आंदोलन के लिए अपना संपूर्ण जीवन न्योछावर कर देने वाले अशोक सिंहल भारत रत्न की मांग का संकल्प लिया गया।

शिलापूजन कार्यक्रम के आयोजक प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता पैनल के सदस्य एडवोकेट राजकुमार मिश्र ने बताया कि भाईंदर स्थित काशी-विश्वनाथ मंदिर में पूजित शिला के साथ ट्रस्ट की तरफ से 51000 रुपये और चांदी की ईंट राम मंदिर निर्माण के लिए दी जाएगी। ट्रस्ट के पदाधिकारियों का दल जल्द ही अयोध्या जाएगा। इस कार्यक्रम में सुमन कोठारी, प्रवीण शुक्ला, रामचंद्र वर्मा, मुकेश चेतन मनोज तिवारी आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed