{"_id":"665644c63ec748b02d019be8","slug":"maharashtra-updates-thane-mumbai-palghar-chhatrapati-sambhajinagar-politics-crime-and-other-news-in-hindi-2024-05-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: मुंबई के घर में लटका मिला महिला का क्षत-विक्षत शव; पालघर में दोस्त बना हत्यारा, कारण बनी प्रेमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराष्ट्र: मुंबई के घर में लटका मिला महिला का क्षत-विक्षत शव; पालघर में दोस्त बना हत्यारा, कारण बनी प्रेमिका
Wed, 29 May 2024 02:25 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Wed, 29 May 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र अपडेट
- फोटो : Amar Ujala
मुंबई के उपनगरीय गोरेगांव में मंगलवार दोपहर 29 वर्षीय दिब्या टोप्पो का क्षत-विक्षत शव उसके आवास पर रस्सी से लटका मिला। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, महिला की मौत संभवत: तीन-चार दिन पहले हुई थी। उसका शव प्लास्टिक शीट में लिपटा था। वहीं, महिला का पति और मुख्य संदिग्ध जयराम लाकड़ा मौके से फरार मिला।
पुलिस के मुताबिक पति-पत्नी पिछले एक साल से किराये के कमरे में रह रहे थे। कमरे से दुर्गंध आने पर मकान मालिक ने ताला तोड़ा तो अंदर दिब्या का शव लटका मिला। उसके गले में नायलॉन की रस्सी थी और पैर बंधे हुए थे। अधिकारी ने कहा कि मृतका के पति जयराम के खिलाफ वनराई पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

14 अप्रैल को पहाड़ी पर बुलाया था दोस्त
महाराष्ट्र के पालघर जिले में प्रेमिका के साथ छेड़छाड़ करने पर प्रेमी ने अपने 48 वर्षीय दोस्त रमेश बालन नायर की हत्या कर दी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी गोविंद खानिया उर्फ भूर्या को गिरफ्तार किया, जिसने पूछताछ में बताया कि नायर उसकी प्रेमिका के साथ छेड़छाड़ करने के साथ ही यौन संबंध बनाना चाहता था।
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि 14 अप्रैल को पहाड़ी से एक अज्ञात शव मिला था। पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया था। जांच के दौरान पुलिस ने गोविंद से पूछताछ की तो बताया कि उसने नायर को पहाड़ी पर बुलाया। जहां पर उसने उसे मुक्का मारा और बाद में लिंग भी दबा दिया। पुलिस ने अब दर्ज एफआईआर में हत्या की धारा भी जोड़ दी है।