फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Maharashtra records 116 deaths and 2682 new corona positive cases 

महाराष्ट्रः एक दिन में बढ़े 2682 कोविड के मरीज, 116 कोरोना संक्रमितों की मौत

Fri, 29 May 2020 10:13 PM IST
मुकेश कुमार झा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 29 May 2020 10:13 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra records 116 deaths and 2682 new corona positive cases 
फाइल फोटो - फोटो : PTI

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों के आंकड़े प्रतिदिन बढ़ रहे है। शुक्रवार को राज्य में 2682 नए कोरोना संक्रमित सामने आए। वहीं, 116 संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। दूसरी ओर मुंबई में 1447 नए मरीज बढ़े और 38 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई। इससे महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़कर 62,228 हो गई है और मौत का आंकड़ा 2098 तक पहुंच गया है।

विज्ञापन


राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे के मुताबिक कुल 116 कोरोना संक्रमित मृतकों में से 38 की मौत मुंबई में हुई है। मुंबई की धारावी झुग्गी बस्ती अब भी कोरोना संक्रमण के मामले में मुंबई का हॉटस्पॉट बना हुआ है। वहीं, ठाणे में 1, मीरा-भाईंदर में 3, पनवेल, कल्याण-डोंबिवली में एक-एक और नवी मुंबई में 9 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। वहीं, नासिक जिले के नासिक शहर में 3, जलगांव में 17, मालेगांव में 5 और धुलिया में 7 लोगों की जान गई। इसके अलावा पुणे में 13, सोलापुर में 3, कोल्हापुर में 3, औरंगाबाद में 5 और अमरावती में 2 लोगों की मौत हुई। मृतकों में 77 पुरुष और 39 महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन


महाराष्ट्र में मुंबई के बाद दूसरे क्रमांक पर ठाणे
राज्य में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मुंबई में हैं। उसके बाद अब तक पुणे में सर्वाधिक मरीज थे लेकिन अब मुंबई से ठाणे में कोरोना संक्रमितों की संख्या पुणे से भी अधिक हो गई है। पुणे में जहां 7223 कोरोना संक्रमित हैं वहीं ठाणे में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 8,638 हो गई है। हालांकि मौत के आंकड़ें अब भी पुणे में अधिक है। पुणे में अब तक 314 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है तो ठाणे में अभी तक 172 लोगों की जान जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed