फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Kirit Somaiya posted a video describing the woman policeman as Corona infected

सोमैया ने महिला पुलिसकर्मी को कोरोना संक्रमित बताते हुए पोस्ट किया वीडियो

Mon, 25 May 2020 10:12 PM IST
मुकेश कुमार झा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 25 May 2020 10:12 PM IST
सार

  • पुलिस की आलोचना के बाद किया डिलिट

विज्ञापन
Kirit Somaiya posted a video describing the woman policeman as Corona infected
किरीट सोमैया - फोटो : फाइल

विस्तार

भाजपा नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने एक महिला पुलिसकर्मी को कोरोना संक्रमित बताते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसे आरोप लगाया कि कोई उसकी मदद नहीं कर रहा है। लेकिन मुंबई पुलिस  की आलोचना के बाद सोमैया ने वीडियो डिलीट कर पुलिस को कटघरे में खड़ा कर दिया।

विज्ञापन


दरअसल, सोमैया ने जो वीडिया पोस्ट किया था उस पर मुंबई पुलिस ने सफाई दी कि यह एक सप्ताह पुराना है और महिला पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमण से नहीं बल्कि रक्तचाप कम होने से परेशानी में थी। पुलिस ने सोमैया पर निशाना साधते हुए लोगों से अपील की की वे तथ्यहीन वीडियो वायरल न करें। इसके बाद सोमैया ने वीडियो डिलीट कर दिया। इसके बाद ट्वीट कर कहा कि 'जवाब से साफ है वीडियो सही है। महिला कांस्टेबल को बीच सड़क पर सांस लेने में परेशानी हो रही थी। पर वहां मौजूद कोई पुलिसकर्मी उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया। एम्बुलेंस काफी समय बाद पहुंची क्या यह भयानक नहीं है। वह सड़क पर बेसहारा क्यों पड़ी थी।'
विज्ञापन


क्या है मामला
सोशल मिडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसे बनाने वाला व्यक्ति यह दावा कर रहा था कि मुंबई के ग्रांट रोड इलाके में आरके होटल के पास मौजूद एक महिला पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हो गई है। वीडियो में नजर आ रही महिला एक मोटरसाइकिल पकड़कर झुकी हुई है। उसे सांस लेने में परेशानी हो रही। उसके आसपास पुलिसवाले खड़े थे लेकिन उसकी मदद के लिए कोई आगे नहीं आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस की सफाई
इस मामले में पुलिस के एक अधिकारी ने सफाई दी कि महिला पुलिस कर्मी का नाम प्रीति गवारी है। 16 मई को उसकी अपने घर में माता-पिता से कहासुनी हुई थी। इसके चलते उसका रक्तचाप कम हो गया था। तबीयत बिगड़ने पर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। महिला पुलिसकर्मी स्वस्थ है और जांच में वह कोरोना नेगेटिव पाई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed