फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Heavy rains expected in mumbai in the next 24 hours will be: weather department

मानसून से परेशान मुंबई के लिए बुरी खबर, अगले 24 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट

Sun, 28 Jul 2019 02:19 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Priyesh Mishra Updated Sun, 28 Jul 2019 02:19 PM IST
विज्ञापन
Heavy rains expected in mumbai in the next 24 hours will be: weather department
मुंबई बारिश - फोटो : PTI

भारतीय मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में मुंबई में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। बीएमसी ने कहा है कि वे मानसून के लिए तैयार हैं। साथ ही लोगों से सावधानी बरतने की भी गुजारिश की है जिससे किसी भी प्रकार का हादसा न हों।

विज्ञापन


आईएमडी के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे से शुरू हुए 24 घंटे के समयावधि के दौरान कोलाबा और सांताक्रूज वेधशालाओं ने क्रमश 44.2 मिलीमीटर और 27.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की।
विज्ञापन


आईएमडी ने अनुमान व्यक्त किया है कि रविवार को पूरे महाराष्ट्र में भारी बारिश होगी जो मराठवाड़ा और विदर्भ दोनों क्षेत्रों के लिए विशेष लाभकारी होगी। यहां इस मौसम में अब तक कम बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें बताया गया है कि मुंबई और इसके उपनगर ठाणे, पालघर और पुणे में एक जून और 24 जुलाई के बीच सामान्य औसत से अधिक बारिश दर्ज की गई है।

एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मुरबाद को कल्याण से जोड़ने वाला पुल नदी के तेज बहाव में बह गया।

मुरबाद के तहसीलदार अमोल कदम ने बताया कि रेता गांव में उल्हास नदी पर बने पुल का एक हिस्सा बह गया और भारी बारिश में सड़क के हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए, इससे पड़ोसी राज्य गुजरात के अहमदाबाद को जोड़ने वाले राजमार्ग पर यातायाता प्रभावित हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed