कोरोना वायरसः मुंबई में एक सप्ताह में बढ़े छह गुना मरीज, मेडिकल टीम घर-घर करेगी जांच
- कोविड-19 की राजधानी बनती जा रही है मायानगरी
- संक्रमित लोगों की जांच के लिए एक मेडिकल टीम तैयार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में महाराष्ट्र कोरोना वायरस की धुरी बनता जा रहा है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में इसका असर सर्वाधिक है। आंकड़ों पर गौर करें तो बीते एक सप्ताह के अंदर मुंबई में कोरोना वायरस से पॉजिटिव मरीजों की संख्या छह गुना बढ़ गई है। इससे स्थिति काफी चिंताजनक हो गई है।
मुंबई में एक सप्ताह पहले सिर्फ कोरोना वायरस के सात पॉजिटिव मरीज पाए गए थे। लेकिन 24 मार्च तक यह संख्या बढ़कर 41 पहुंच गई है। इस बीच 4 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत भी हो चुकी हैं। हालांकि महाराष्ट्र सरकार कोविड-19 की चपेट में आने से सिर्फ तीन लोगों की मौत का ही दावा करती है।
मुंबई में विदेशी पर्यटकों की आवाजाही के कारण मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। हालांकि मुंबई में अब कर्फ्यू लागू हो गया है फिर भी लोगों में कोरोना के संकट को लेकर जागरूकता की कमी साफ दिखाई दी रही है।
मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की रिपोर्ट के मुताबिक बीते 17 मार्च को मुंबई में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या महज सात थी। इस कालावधि में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों के लिए बने स्पेशल कस्तूरबा अस्पताल में मुंबई से बाहर के अन्य 8 कोरोना पॉजिटिव मरीज भी थे।
यानि पिछले मंगलवार तक कुल मिलाकर कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 15 थी। वहीं, 24 मार्च तक यह संख्या 41 हो गई है। मुंबई के कस्तूरबा सहित, एचबीटी और राजावाड़ी हास्पिटल में 58 कोरोना पॉजिटव मरीज भर्ती हुए हैं।
इनमें से 41 के अलावा अन्य मरीज मुंबई के बाहर के यानि ठाणे, पालघर और नई मुंबई के हैं। यह संख्या कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की है जबकि अन्य मरीज जो कोरोना वायरस के संदिग्ध हैं उनके अस्पताल में भर्ती होने की संख्या कहीं ज्यादा है।
अब घर-घर होगी कोरोना की जांच
मुंबई में कोविड-19 के मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए बीएमसी ने संदिग्ध और संक्रमित लोगों की जांच के लिए 30 डॉक्टरों की एक मेडिकल टीम तैयार की है जो घर-घर जाकर जांच करेगी।
बीएमसी की स्वास्थ्य अधिकारी दक्षा शहा ने मंगलवार को बताया कि होम टेस्टिंग की सुविधा से कोरोना वायरस पर मात किया जा सकता है। वहीं, प्राइवेट लैब में भी टेस्टिंग की सुविधा शुरू करने की जा रही है।
ऐसे बढ़ी मरीजों की संख्या-
दिनांक मरीजों की संख्या वृद्धि
17 मार्च 2020 07
18 मार्च 2020 07 0
19 मार्च 2020 09 02
20 मार्च 2020 11 02
21 मार्च 2020 19 08
22 मार्च 2020 24 05
23 मार्च 2020 38 14
24 मार्च 2020 41 03
महाराष्ट्र में 24 मार्च तक की स्थिति
कहां कितने मरीज
मनपा-जिला मरीजों की संख्या
मुंबई 41
पिंपरी-चिंचवड़ 12
पुणे 18
पुणे ग्रामीण 01
नागपुर 04
यवतमाल 04
कल्याण-डोंबिवली 05
नई मुंबई 05
अहमदनगर 03
पनवेल 01
रत्नागिरी 01
ठाणे 03
उल्हासनगर 01
औरंगाबाद 01
वसई-विरार 01
सांगली 04
सातारा 02
कुल 107