फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   ATS arrested one suspect for allegedly having links with isis

गणतंत्र दिवस के दिन ठाणे से पकड़ा गया संदिग्ध, महाराष्ट्र एटीएस ने की गिरफ्तारी

Sun, 27 Jan 2019 01:36 PM IST
Shani Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Shani Mishra Updated Sun, 27 Jan 2019 01:36 PM IST
विज्ञापन
ATS arrested one suspect for allegedly having links with isis
maharashtra ats
शनिवार को गणतंत्र दिवस के दिन महाराष्ट्र एंटी टेररिस्ट स्कॉड (एटीएस) ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। एटीएस ने मुंबई से सटे ठाणे जिले के मुंब्रा इस संदिग्ध को हिरासत में लिया। संदिग्ध के पास से लैपटॉप, टैबलेट, हार्ड डिस्क, पेनड्राइव, राउटर, कई मोबाइल फोन और डियरियां बरामद की है।
विज्ञापन

 


इससे पहले 22 कंवरी को पुख्ता जानकारी के आधार पर महाराष्ट्र एटीएस ने मुंब्रा, ठाणे और औरंगाबाद के पांच ठिकानों पर छापेमारी की थी।

छापेमारी के बाद पुलिस ने फहाद खान, मोहसीन खान, मोहम्मद मजहर खान, तकी खान, सरफराज अहमद, जाहिद शेख और 17 साल के नाबालिग सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया था। मुंब्रा से मोहम्मद मजहर शेख, मोहसीन खान, फहाद शाह और तकी में हिरासत में लिए गए थे। सभी युवक शिक्षित और पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया की औरंगाबाद शाखा से जुड़े हुए थे। इस शाखा का प्रमुख सलमान है। सलमान कुछ दिन पहले मुंब्रा आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पुलिस ने बताया था कि मुंब्रा के चारों संदिग्धों की सलमान से रमजान के रोजे के वक्त मस्जिद में होने वाली बैठक के दौरान मिले थे। इसके बाद ये सभी सलमान के साथ लगातार संपर्क में थे। कुछ दिन पहले ही सलमान, फहाद शेख के घर पर आया था और अपने साथ यह कहकर औरंगाबाद ले गया कि उसकी शादी है। फहाद के साथ ही अन्य तीनों भी औरंगाबाद गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed