{"_id":"620238e30bd05260352d5a43","slug":"8-shiv-sena-workers-surrender-before-pune-police-in-attack-on-bjp-leader-somaiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: भाजपा नेता सोमैया पर हमला मामले में आठ शिव सैनिकों ने किया आत्मसमर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराष्ट्र: भाजपा नेता सोमैया पर हमला मामले में आठ शिव सैनिकों ने किया आत्मसमर्पण
Tue, 08 Feb 2022 03:25 PM IST
रोमा रागिनी
पीटीआई
पीटीआई
Published by: रोमा रागिनी
Updated Tue, 08 Feb 2022 03:25 PM IST
सार
पूर्व बीजेपी सांसद किरीट सोमैया पर हमला मामले में आठ शिव सैनिकों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है. बीजेपी नेता ने आरोप लगाया था कि शिव सेना के गुंडों ने पुणे नगर निगम परिसर के बाहर उनपर हमला किया.
विज्ञापन
बीजेपी नेता पर हमले के आरोप में शिव सैनिक गिरफ्तार
- फोटो : ANI
विस्तार
पूर्व भाजपा सांसद किरीट सोमैया पर हमला मामले में आठ शिव सैनिकों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। भाजपा नेता ने आरोप लगाया था कि शिव सेना के 'गुंडों' ने पुणे नगर निगम परिसर के बाहर उनपर हमला किया।
भाजपा नेता किरीट सोमैया ने बताया कि वे शनिवार को ठेकों में अनियमितता की शिकायत मिलने पर जंबो कोविड-19 अस्पताल गए थे। इस दौरान उनपर हमला किया गया। घटना के बाद उन्हें शहर के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि वे पीठ के बल गिरे थे। उनकी कलाई में भी चोट लगी थी।
स्थानीय भाजपा नेताओं ने पुलिस को मामले की शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस ने 60-70 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत गैरकानूनी रूप से इकट्ठा होने, दंगा करने, चोट पहुंचाने, मानव जीवन को खतरे में डालने और अन्य के लिए मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
पुलिस निरीक्षक (क्राइम) अनीता मोरे ने बताया कि शिवसेना की शहर इकाई के अध्यक्ष संजय मोरे और सात अन्य ने मंगलवार को शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण किया है।