फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   22 policeman died due to coronavirus in Maharashtra more than 2000 security officials infected

महाराष्ट्र में 2,095 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित, अब तक 22 की मौत

Thu, 28 May 2020 04:02 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 28 May 2020 04:02 PM IST
विज्ञापन
22 policeman died due to coronavirus in Maharashtra more than 2000 security officials infected
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कोरोना महामारी का सबसे ज्यादा प्रभाव महाराष्ट्र पर पड़ा है। पूरे देश की तुलना में यहां सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। राज्य की हालत इतनी बुरी हो चुकी है कि इस जानलेवा वायरस से पुलिसकर्मी भी नहीं बच पाए हैं। यहां अब तक करीब 22 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है।

विज्ञापन


विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में 130 से अधिक पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। जिसके बाद संक्रमित पुलिसकर्मियों की कुल संख्या बढ़कर 2,095 हो गई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘कुल संक्रमित पुलिसकर्मियों में से 236 अधिकारी हैं जबकि 1,859 अन्य कांस्टेबुलरी रैंक के कर्मचारी हैं। सभी का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।’ हालांकि सुकून की बात यह है कि अभी तक 75 अधिकारी और 822 कांस्टेबुलरी रैंक के कर्मी संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार, लॉकडाउन के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमले की 254 घटनाएं सामने आई हैं और इन मामलों के संबंध में अभी तक 833 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। सिर्फ पुलिसकर्मी ही नहीं बल्कि कोरोना के मरीजों का इलाज करने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों पर भी असामाजिक तत्वों द्वारा हमले किए गए हैं और ऐसे करीब 40 मामले दर्ज हुए हैं।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र पुलिस ने लॉकडाउन आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत कम से कम 1,16,670 मामले दर्ज किए हैं जिसमें 23,314 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।


पुलिस ने कम से कम 705 लोगों का पता लगाया है जिन्होंने घर पर पृथक रहने के नियम का उल्लंघन किया। उन्होंने कहा कि राज्य भर में पुलिस नियंत्रण कक्षों को कोरोना वायरस महामारी के संबंध में करीब 96,700 कॉल आयीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed