फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Youth murdered in Ratlam, villagers block the highway

Ratlam: बात करने बुलाया और चाकू मार कर दी हत्या, विरोध में ग्रामीणों ने हाईवे पर किया चक्काजाम

Sun, 07 May 2023 07:46 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 07 May 2023 07:46 PM IST
सार

रतलाम शहर के पास एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के विरोध में रविवार सुबह मृतक और ग्रामीणों के परिजनों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए महू-नीमच फोरलेन पर चक्काजाम कर दिया। 

विज्ञापन
Youth murdered in Ratlam, villagers block the highway
रतलाम में हाईवे जाम के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया था। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रतलाम शहर के समीप सनावदा में बीती रात आपसी रंजिश में कुछ लोगों ने दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में नगरा गांव निवासी एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर घायल है। इस घटना के विरोध में रविवार सुबह मृतक और ग्रामीणों के परिजनों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए महू-नीमच फोरलेन पर चक्काजाम कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को आश्वस्त कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बरवनखेड़ी निवासी रितेश और सचिन नाम के युवकों का गांव के नारायण भाटी से पुराना विवाद चल रहा था। रात को आरोपियों ने उसे मिलने के लिए बुलाया तो वह नारायण डोडिया के साथ सनावदा फंटे पर गया था। यहां रितेश और सचिन के साथ घटनास्थल पर खड़े उसके अन्य साथियों ने दोनों पर हमला कर दिया। हमले में चाकू लगने से नारायण भाटी की मौके पर ही मौत हो गई थी। नारायण डोडिया गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


 

Youth murdered in Ratlam, villagers block the highway
युवक की हत्या से नाराज ग्रामीणों ने हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। - फोटो : सोशल मीडिया

युवक की हत्या की जानकारी मिलते ही जिला अस्पताल में परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ लग गई, जिसके कुछ देर के बाद जिला अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। डॉक्टर ने गंभीर रूप से घायल युवक को मेडिकल कॉलेज भेजा, जिसके बाद रविवार को मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने हाईवे पर चक्काजाम करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। जाम के चलते मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही सीएसपी हेमंत सिंह चौहान भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed