{"_id":"6457b2cd3ee1e8506406ff24","slug":"youth-murdered-in-ratlam-villagers-block-the-highway-2023-05-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ratlam: बात करने बुलाया और चाकू मार कर दी हत्या, विरोध में ग्रामीणों ने हाईवे पर किया चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ratlam: बात करने बुलाया और चाकू मार कर दी हत्या, विरोध में ग्रामीणों ने हाईवे पर किया चक्काजाम
Sun, 07 May 2023 07:46 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 07 May 2023 07:46 PM IST
सार
रतलाम शहर के पास एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के विरोध में रविवार सुबह मृतक और ग्रामीणों के परिजनों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए महू-नीमच फोरलेन पर चक्काजाम कर दिया।
विज्ञापन
रतलाम में हाईवे जाम के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया था।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
रतलाम शहर के समीप सनावदा में बीती रात आपसी रंजिश में कुछ लोगों ने दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में नगरा गांव निवासी एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर घायल है। इस घटना के विरोध में रविवार सुबह मृतक और ग्रामीणों के परिजनों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए महू-नीमच फोरलेन पर चक्काजाम कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को आश्वस्त कर जाम खुलवाया।
पुलिस के अनुसार बरवनखेड़ी निवासी रितेश और सचिन नाम के युवकों का गांव के नारायण भाटी से पुराना विवाद चल रहा था। रात को आरोपियों ने उसे मिलने के लिए बुलाया तो वह नारायण डोडिया के साथ सनावदा फंटे पर गया था। यहां रितेश और सचिन के साथ घटनास्थल पर खड़े उसके अन्य साथियों ने दोनों पर हमला कर दिया। हमले में चाकू लगने से नारायण भाटी की मौके पर ही मौत हो गई थी। नारायण डोडिया गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार बरवनखेड़ी निवासी रितेश और सचिन नाम के युवकों का गांव के नारायण भाटी से पुराना विवाद चल रहा था। रात को आरोपियों ने उसे मिलने के लिए बुलाया तो वह नारायण डोडिया के साथ सनावदा फंटे पर गया था। यहां रितेश और सचिन के साथ घटनास्थल पर खड़े उसके अन्य साथियों ने दोनों पर हमला कर दिया। हमले में चाकू लगने से नारायण भाटी की मौके पर ही मौत हो गई थी। नारायण डोडिया गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
युवक की हत्या से नाराज ग्रामीणों ने हाईवे पर चक्काजाम कर दिया।
- फोटो : सोशल मीडिया
युवक की हत्या की जानकारी मिलते ही जिला अस्पताल में परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ लग गई, जिसके कुछ देर के बाद जिला अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। डॉक्टर ने गंभीर रूप से घायल युवक को मेडिकल कॉलेज भेजा, जिसके बाद रविवार को मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने हाईवे पर चक्काजाम करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। जाम के चलते मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही सीएसपी हेमंत सिंह चौहान भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे।
