फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   youth jump in narmada river Committed suicide note and made video in khargone

खरगोन: तालाक के लिए पत्नी एक करोड़ रुपये की कर रही थी मांग, खुदकुशी से पहले युवक ने वीडियो बनाकर बयां किया दर्द

Sun, 28 Nov 2021 01:10 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sun, 28 Nov 2021 01:10 PM IST
सार

युवक ने आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट भी लिखा। इसमें उसने पत्नी और ससुरालवालों पर तीन साल से परेशान करने का आरोप लगाया। युवक ने पत्र में लिखा कि  पत्नी और ससुराल वाले तालाक के लिए एक करोड़ रुपये मांगने कर रहे हैं। उन लोगों से तंग आकर मैंने यह कदम उठाने का फैसला किया है। 

विज्ञापन
youth jump in narmada river Committed suicide note and made video in khargone
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

मध्यप्रदेश के खरगोन में पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर एक युवक ने नर्मदा नदी में कूदकर जान जे दी। मृतक ने खुदकुशी से पहले वीडियो बनाकर अपना दर्द बयां किया। वीडियो में युवक ने कहा कि तलाक के लिए पत्नी और ससुरालवाले एक करोड़ रुपये की मांग कर रहे थे। इतने पैसे नहीं होने पर मैं अपनी जिंदगी खत्म करने का फैसला किया है। जिला मुख्यालय से 80 किलोमीटर दूर बड़वाह के नर्मदा पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या करने वाले डिप्टी रेंजर के बेटे अजय द्विवेदी का शव ग्राम मुरल्ला के पास नर्मदा नदी में तैरता हुआ मिला। फिलहाल पुलिस ने पत्नी और ससुरालवालों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, 25 नवंबर को रीवा के रहने वाले अजय द्विवेदी इंदौर से स्कूटी पर अपने साथी के साथ ओमकारेश्वर जा रहा थे। इसी दौरान नर्मदा पुल से उसने छलांग लगा दी। तीन दिनों से गोताखोर सुनील केवट की टीम खोज में जुटी थी। शनिवार को मुरल्ला नर्मदा नदी में तैरते हुए शव को देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से अजय द्विवेदी का शव बाहर निकाला। 
विज्ञापन


वीडियो के साथ-साथ सुसाइड नोट भी लिखा
पुलिस को मृतक की बाइक की डिक्की से सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में अजय ने लिखा- मेरी मौत के जिम्मेदार गुरु प्रसाद तिवारी, प्रार्थना तिवारी, प्रिंस तिवारी और रमा तिवारी हैं। ये लोग तीन साल से मेरे और मेरे परिवार पर केस करके एक करोड़ की मांग कर रहे थे। इससे परेशान होकर मैंने ये कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के पिता ने पुलिस से की शिकायत
मृतक युवक के पिता प्रमोद द्विवेदी रीवा जिले के सिरमौर में डिप्टी रेंजर के पद पर तैनात हैं। पुलिस शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि बेटे अजय के ससुराल वालों ने मेरे और परिवार पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है और पैसों के लिए आए दिन प्रताड़ित कर रहा था। पैसे नहीं देने पर जेल भेजने की धमकी भी दे रहा था। इसके कारण बेटे ने खुदकुशी करने जैसा खतरनाक कदम उठा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed