फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Youth Congress agitated over removal of posters of Bharat Jodo Yatra in Sehore

MP News: भारत जोड़ो यात्रा के पोस्टर हटाने पर भड़का युवक कांग्रेस, कहा-समर्थन देखकर बौखला गई है भाजपा

Fri, 25 Nov 2022 08:25 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: रोमा रागिनी Updated Fri, 25 Nov 2022 08:25 AM IST
सार

सीहोर शहर के कोतवाली चौराहे पर भारत जोड़ो यात्रा से जुड़े पोस्टर और बैनर प्रशासन ने हटा दिए। इसको लेकर युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा से प्रदेश भाजपा की चिंता बढ़ गई है। 

विज्ञापन
Youth Congress agitated over removal of posters of Bharat Jodo Yatra in Sehore
युवक कांग्रेस ने जताया विरोध - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

सीहोर में कांग्रेस की ओर से निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा गुरुवार को शहर के कोतवाली चौराहे पर पहुंची। इस मौके पर प्रशासन ने युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के पोस्टर और बैनर हटा दिए। जिसको लेकर कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया।

विज्ञापन


युवक कांग्रेस ने आरोप लगाया कि शहर में आज भी विभिन्न राजनीतिक दलों के इस प्रकार से पोस्टर और बैनर लगे हैं लेकिन उन्हें नहीं हटाया गया है। भारत जोड़ों यात्रा के बैनर-पोस्टर को हटाया जा रहा है। यह प्रशासन की दमनकारी नीति को दर्शता है।

विज्ञापन


कांग्रेस के अध्यक्ष रेहान नवाब ने कहा कि प्रशासन भाजपा के एजेंट के रूप में कार्य कर रहा है। एक तरफ तो शहर में भाजपा नेताओं के बड़े-बड़े बैनर-पोस्टर और झंडे लगे हुए हैं। वहीं भारत जोड़ो यात्रा से जुड़े बैनर-पोस्टर को तत्काल हटाया गया, जो भाजपा की डर का प्रतीक है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की यात्रा से प्रदेश भाजपा की चिंता बढ़ गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


रेहान नवाब ने कहा कि गुरुवार की सुबह ग्यारह बजे वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान के नेतृत्व में भोपाल से शुरू हुई यात्रा शहर के कोतवाली चौराहे पर पहुंची थी। सभी युवक कांग्रेस सहित अन्य कांग्रेसजन यात्रा में शामिल थे, तभी यात्रा कुछ समय के लिए मेन रोड से तहसील चौराहे पर पहुंची और प्रशासन के कर्मचारियों ने यात्रा से जुड़े युवक कांग्रेस के बैनर-पोस्टर हटवा दिए, जो युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रात को ही मेन रोड के किनारे लगाए थे। 


उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का जिस तरह से मध्यप्रदेश में आगाज हुआ है, उससे घबराई भाजपा ने जिस प्रकार से विध्वंसपूर्ण तरीके से पोस्टर बैनर को निकालना शुरू किया है, उससे साफ है कि भाजपा भारत जोड़ो यात्रा की अपार सफलता से बौखला गई है और इस तरीके के निम्न स्तरीय हथकंडे पर उतर आई है। इससे पहले भी विभिन्न राजनीतिक दलों के इस प्रकार से पोस्टर और बैनर लगे रहे लेकिन भाजपा की सरकार ने कभी नहीं हटाया। बीजेपी इस बात से बौखला गई है कि अपार समर्थन भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहा है और यह बात उसे बिल्कुल भी हजम नहीं हो पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed