{"_id":"640376b854e9bc7fe107a328","slug":"young-men-and-women-were-doing-wrong-things-in-temple-in-rewa-couple-shot-truck-driver-at-dhaba-for-opposing-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewa: मंदिर में गलत काम कर रहे थे युवक-युवती, विरोध करने पर ट्रक ड्राइवर को ढाबे में जाकर मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewa: मंदिर में गलत काम कर रहे थे युवक-युवती, विरोध करने पर ट्रक ड्राइवर को ढाबे में जाकर मारी गोली
Sat, 04 Mar 2023 10:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 04 Mar 2023 10:20 PM IST
सार
ग्रामीणों के अनुसार, युवक-युवती गांव के ही मंदिर में बैठे कर अश्लील हरकतें कर रहे थे। इस दौरान वहां से ट्रक लेकर निकल रहे गांव के युवक ने इसका विरोध किया। इसके बाद वह ढाबे पर पहुंच गया। इसी दौरान युवक-युवती वहां आए और ट्रक ड्राइवर को गोली मार दी।
विज्ञापन
मनगवां थाना
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
रीवा जिले के मनगवां थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के एक मंदिर में बैठकर युवक-युवती अश्लील हरकत कर रहे थे। एक ट्रक ड्राइवर ने उसका विरोध किया तो जोड़े ने ढाबे में पहुंचकर उसे को गोली मार दी। इस घटना में ट्रक ड्राइवर घायल हो गया। उसे एसजीएमएच में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
घटना ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के मुताबिक, यह घटना नेशनल हाईवे के लक्ष्मण ढाबा की है, जहां एक ट्रक ड्राइवर को स्कूटी सवार युवक-युवती ने गोली मार दी। ग्रामीणों के अनुसार युवक-युवती गांव के ही मंदिर में बैठे हुए थे और अश्लील हरकतें कर रहे थे। इस दौरान वहां से ट्रक लेकर निकल रहे गांव के युवक बृजेंद्र कोरी ने इसका विरोध किया। इसके बाद वह ढाबे पर पहुंचा और ट्रक खड़ा किया। इसी बीच स्कूटी पर सवार होकर युवक-युवती वहां आए और ट्रक ड्राइवर को गोली मार दी। गोली ट्रक ड्राइवर की कनपटी से आरपार हो गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इसके बाद घायल को एसजीएमएच ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
घटना में जो युवती-युवक आए थे उनमें से युवती यूनिफॉर्म में थी। इसलिए माना जा रहा है कि युवती कॉलेज छात्रा भी हो सकती है। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। उसने घायल ट्रक ड्राइवर को इलाज के लिए भिजवाया। इसके बाद से पुलिस ढाबे में लगे कैमरों की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
