फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Young man hanged himself due to love affair in Tikamgarh serious allegations against girlfriend family

MP News: प्रेम प्रसंग में युवक ने लगाई फांसी, आत्महत्या से पहले वीडियो बनाकर परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप

Sun, 10 Mar 2024 03:34 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 10 Mar 2024 03:34 PM IST
सार

प्रेम प्रसंग में आत्महत्या करने वाले युवक ने एक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जिसमें वह कह रहा है कि अगर मेरी मौत एक्सीडेंट से होती है या मैं फांसी लगाता हूं तो इसके लिए प्रेमिका के परिजन जिम्मेदार हैं।

विज्ञापन
Young man hanged himself due to love affair in Tikamgarh serious allegations against girlfriend family
मृतक राघवेंद्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीकमगढ़ जिले के पुलिस थाना पलेरा क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर के आत्महत्या कर ली। सुसाइड से पहले युवक ने एक वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में वह कह रहा है कि अगर मेरी मौत एक्सीडेंट से होती है या मैं फांसी लगाकर मरता हूं तो इसके लिए प्रेमिका के परिजन जिम्मेदार हैं।   

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार टीकमगढ़ जिले के पलेरा पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले पूछा गांव के रहने वाले राघवेंद्र ने हनुमान मंदिर के पास बनी दलान पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक घर से मंदिर जाने की बात कहकर निकला था। देर रात तक वह घर नहीं लौटा तो माता-पिता ने उसे कॉल किया, लेकिन युवक ने कॉल रिसीव नहीं किया। युवक के माता-पिता मंदिर पहुंचे वह फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। इसके बाद उसे नजदीकी सरकारी अस्पताल पलेरा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम करके पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed