{"_id":"62fb7285ef838b598126ed42","slug":"woman-suffering-from-childbirth-in-shajapur-was-taken-to-the-ambulance-by-lying-on-the-cot","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: खाट पर लिटाकर गर्भवती महिला को अस्पताल ले गए परिजन, उफनता नाला करना पड़ा पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: खाट पर लिटाकर गर्भवती महिला को अस्पताल ले गए परिजन, उफनता नाला करना पड़ा पार
Tue, 16 Aug 2022 06:39 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Tue, 16 Aug 2022 06:39 PM IST
सार
इचीवाड़ा गांव में उफान पर नाले के आने की वजह से पानी भरा हुआ है। लोगों को पानी में तैर कर ही दूसरी तरफ जाना पड़ता है। जलमग्न होने कीवज से ग्रामीणों को परेशानियों से जुझना पड़ रहा हैं।
विज्ञापन
शाजापुर में पानी भरा होने की वजह से खटिया पर मरीज को लेकर एंबुलेंस तक पहुंचे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाजापुर में पिछले 3 दिनों से लगातार हो रही बारिश से जिले का जीवन अस्त-वस्त हो गया है। यहां के कई नदी नाले उफान पर हैं जिसके कारण ग्रामीण अंचलों का संपर्क मुख्य मार्ग से पूरी तरह से टूट गए हैं। यहां के इचीवाड़ा गांव में जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई। उसी दौरान इचीवाड़ा गांव की एक महिला को प्रसव पीड़ा हुई तो एंबुलेंस को उसके पास तक पहुंचने के लिए रास्ता नहीं मिला।
ग्रामीणों ने पीड़ित परिजनों की मदद की और महिला को चारपाई पर लिटाकर 108 एंबुलेंस तक पहुंचाया गया। जिसके बाद महिला सुरक्षित सिविल हॉस्पिटल तक पहुंची। बता दें कि, नदी नाले उफान पर आने की वजह से देहात क्षेत्रों की निचली बस्तियों में जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई है। शाजापुर जिले के इचीवाड़ा गांव में नाला उफान पर है। धीरे-धीरे पानी गांव में घुसने की वजह से जलमग्न हो गया है। प्रसव पीड़िा होने पर महिला को अस्पताल ले जाने के लिए परिजनों ने 108 बुलाई। लेकिन गांव के चारों तरफ जलभराव होने की वजह से एंबुलेंस मौके तक नहीं पहुंच सकी।