{"_id":"5cb401afbdec221446319f8d","slug":"woman-forced-to-carry-husband-on-shoulders-as-punishment-for-extramarital-affairs-12-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे से प्यार करने पर पंचायत ने सुनाई पति को कंधों पर बैठाकर घुमाने की सजा, 12 लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे से प्यार करने पर पंचायत ने सुनाई पति को कंधों पर बैठाकर घुमाने की सजा, 12 लोग गिरफ्तार
Mon, 15 Apr 2019 09:33 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 15 Apr 2019 09:33 AM IST
विज्ञापन
पति को कंधों पर बैठाकर ले जाती महिला
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के थांदला थानाक्षेत्र के गांव देवीगढ़ में विवाहेतर संबंध को लेकर महिला को पंचायत ने कठोर सजा सुनाई। पंचायत ने फरमान सुनाया कि महिला को अपने पति को कंधों पर बैठाकर पूरे गांव में घुमाना पड़ेगा। महिला ने पति को पूरे गांव में कंधों पर बैठाकर घुमाया। जिसके बाद पीड़िता ने शनिवार रात थांदला थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने पीड़िता के पति शंकर पिता कानजी राठौड़ समेत 12 लोगों के खिलाफ आठ अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने रविवार को पकड़े गए 12 आरोपियों को थाने से कोर्ट तक पैदल ले जाकर पेश किया। इनमें गांव का तड़वी और पूर्व सरपंच भी है। पुलिस ने महिला के पति शंकर पिता कानजी राठौड़, तड़वी गोबरियाड, पूर्व सरपंच रमेश, मुकेश, दीपला, सोमला, मुकेश पिता गुलिया डमाोर, मोहन, मेथिया, वसना, रामू, सोहनिया और बाबू पिता मंगला चौहान को गिरफ्तार किया है। थांदला टीआई मदनलाल मीणा ने बताया, सूचना मिलने के चौबीस घंटों के भीतर सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
बता दें कि महिला के अपने पति के अलावा किसी और के साथ प्रेम संबंध थे जिसका पता घर वालों को लग गया। घर वालों को महिला के विवाहेतर संबंध के बारे में पता चलने के बाद पंचायत हुई। पंचायत ने फरमान सुनाया कि महिला को अपने पति को कंधों पर बैठाकर पूरे गांव में घुमाना पड़ेगा। भील पंचायत ने यह कठोर सजा तय की। रिश्तेदारों और गांववालों ने पति को महिला के कंधों पर बैठाया और फिर महिला उसे लेकर पूरे गांव में घूमी। आसपास दर्जनों लोग नाच रहे थे। जब महिला थक कर रुक जाती तो साथ वाले लोग उसे पीटने लगते। इस पूरी घटना की वीडियो वायरल हो गया था।
विज्ञापन
