फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Woman beaten up naked in Madhya Pradesh on suspicion of black magic

हदें पार: मध्यप्रदेश में महिला को काले जादू के शक में नग्न कर पीटा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 09 Oct 2021 12:15 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 09 Oct 2021 12:15 AM IST
सार

पुलिस ने सोशल मीडिया पर घटना का एक वीडियो वायरल होने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। वहीं आरोपियों पर कड़ी धाराएं पुलिस ने लगाई हैं।

विज्ञापन
Woman beaten up naked in Madhya Pradesh on suspicion of black magic
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : social media

विस्तार

अक्सर देखा जाता है आधुनिकता के इस दौर में भी लोगों में अंधविश्वास काफी हद तक हावी रहता है और वो इसके चलते गुनाह करने से भी नहीं चूकते। ऐसी ही एक खबर धार जिले के एक गांव से आई है, यहां एक 45 साल की महिला को उसके ही रिश्तेदारों ने नग्न करके बुरी तरह पीट दिया। महिला को आरोपियों ने इसलिए पीटा क्योंकि उन्हें शक था कि वह काला जादू करती है।

विज्ञापन


इस मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने पर स्थानीय पुलिस ने संज्ञान लेते हुए शर्मनाक घटना में शामिल चार में से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि चौथे की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना धार जिले के मांडवी गांव की है, जो 5 अक्तूबर को घटी थी। वहीं पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद की है। पुलिस के बताया कि आरोपियों ने पीड़ित महिला पर उसके कुछ रिश्तेदारों पर बुरी नजर डालने और उन्हें बीमार करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अब पुलिस ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों पर धारा 307 (हत्या का प्रयास), 354 (महिला का शील भंग करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल प्रयोग) और आईपीसी के अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि चौथे आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं, उसके लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed