फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Winning Mahakaushal region important for Congress as well as bjp MP election news update

MP Election: महाकौशल में सभी का कौशल भगवान भरोसे, कमलनाथ और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल भी इसी क्षेत्र से

Fri, 10 Nov 2023 06:02 AM IST
जलज मिश्रा महेंद्र तिवारी, भोपाल
महेंद्र तिवारी, भोपाल Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 10 Nov 2023 06:02 AM IST
सार

2018 के चुनाव में कांग्रेस ने महाकौशल के आठ जिलों की 38 विधानसभा सीटों में से 24 सीटें जीतकर भाजपा से सत्ता छीन ली थी। भाजपा को सिर्फ 13 सीट पर संतोष करना पड़ा था। एक सीट निर्दलीय ने जीती थी। कमलनाथ ने अपने जिले छिंदवाड़ा में तो सभी सात सीटें जीत ली थी।

विज्ञापन
Winning Mahakaushal region important for Congress as well as bjp MP election news update
MP Election 2023 - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सत्ता के सिंहासन के लिए यदि भाजपा को विंध्य में अपना प्रदर्शन दोहराने की चुनौती है तो महाकौशल कांग्रेस के मुख्यमंत्री चेहरा कमलनाथ के असली सियासी कौशल की परीक्षा लेने वाला है। महाकौशल मध्य प्रदेश में हिंदुत्व की प्रयोगशाला के तौर पर भी उभरा है। यहां मुद्दों से ज्यादा धार्मिक प्रतीकों और हिंदुत्व को आगे कर सियासी लाभ लेने की कोशिश की जा रही है। यहां हनुमान जी, शंकर जी से लेकर परशुराम जी तक चुनावी चर्चा के केंद्र में हैं।
विज्ञापन


2018 के चुनाव में कांग्रेस ने महाकौशल के आठ जिलों की 38 विधानसभा सीटों में से 24 सीटें जीतकर भाजपा से सत्ता छीन ली थी। भाजपा को सिर्फ 13 सीट पर संतोष करना पड़ा था। एक सीट निर्दलीय ने जीती थी। कमलनाथ ने अपने जिले छिंदवाड़ा में तो सभी सात सीटें जीत ली थी। इसके उलट 2013 के चुनाव में इस क्षेत्र में भाजपा ने 24 और कांग्रेस ने 13 सीटें जीती थीं। उस बार भी एक सीट निर्दलीय को मिली थी। विश्लेषक बताते हैं कि महाकौशल में पिछले चुनाव में भाजपा की करारी हार के पीछे आदिवासियों की नाराजगी थी। इस क्षेत्र में एससी के लिए तीन और एसटी के लिए 13 सीटें आरक्षित हैं। इसमें कांग्रेस ने एससी की तीनों और एसटी की 11 सीटें जीत ली थी। भाजपा सिर्फ दो सीट जीत पाई थी। इस बार भाजपा ने आदिवासियों को साधने के लिए अपने सियासी तरकश के सारे तीर छोड़ दिए हैं। कांग्रेस भी अपने बढ़त को बरकरार रखने के लिए पूरी ताकत लगाए हुए है।
विज्ञापन


कमलनाथ को हनुमान तो विवेक को महादेव का सहारा
महाकौशल की सबसे हॉट सीट छिंदवाड़ा है। यहां से कांग्रेस के मुख्यमंत्री चेहरा कमलनाथ मैदान में हैं। वह छिंदवाड़ा लोकसभा से नौ बार सांसद और मौजूदा विधायक हैं। भाजपा ने यहां से अपने जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू को प्रत्याशी बनाया है। यहां मुद्दों से ज्यादा प्रतीकों की लड़ाई हो रही है। कमलनाथ ने यहां सिमरिया में 101 फुट ऊंची हनुमान जी की मूर्ति स्थापित कराई है तो साहू परिवार ने सिहोरामाल में महादेव की एक दिव्य प्रतिमा की स्थापना कराई है। इसे रामेश्वर धाम नाम दिया है, जिसका शिलान्यास संघ प्रमुख मोहन भागवत ने किया था। सीएम शिवराज ने भी यहां जाम सावली में दिव्य हनुमान लोक की स्थापना का काम शुरू कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां 108 फुट ऊंची भगवान परशुराम की मूर्ति चर्चा में
महाकौशल में कटनी जिला चूना और बॉक्साइट सहित कई महत्वपूर्ण खनिजों, सबसे बड़े रेलवे यार्ड के लिए तो जाना जाता ही है, लेकिन चुनाव में इस जिले की विजयराघवगढ़ सीट चर्चा का विषय है। यहां ज्यादा चर्चा भगवान परशुराम की स्थापित की जाने वाली 108 फुट ऊंची अष्टधातु प्रतिमा की हो रही है। पूर्व मंत्री व भाजपा के मौजूदा विधायक संजय सत्येंद्र पाठक यहां करीब 100 एकड़ भूखंड में भगवान परशुराम की दुनिया की सबसे ऊंची अष्टधातु की प्रतिमा की स्थापना करा रहे हैं। चुनाव से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और देश के दिग्गज संतों व धर्माचार्यों ने इस कार्य का शिलान्यास किया था।

महाकौशल क्षेत्र  (जिले -8, जबलपुर, कटनी, मंडला, डिंडोरी, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर)
2018 के नतीजे
कुल सीटें 38
कांग्रेस 24
भाजपा 13
निर्दल 01

पांच प्रमुख मुद्दे
  1. बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या है।
  2. स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों की कमी है।
  3. जनजातीय समाज सरकार की तमाम योजनाओं का लाभ जानकारी के अभाव से प्राप्त नहीं कर पा रहा है।
  4. कालेजों में छात्रसंघ चुनाव नहीं हो रहे हैं, इससे युवाओं में नाराजगी है।
  5. जिले बहुत दूर दूर हैं। रूटीन काम के लिए लोगों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। मैहर व मऊगंज की तरह छोटे जिलों की मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed