{"_id":"6adf3d7d5915d9a21407dc82","slug":"indore-nagar-nigam-strict-action-video-challan-water-wastage-prevention-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: पानी बर्बाद करने वालों की खैर नहीं, अब सीधे घर पर कटेगा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: पानी बर्बाद करने वालों की खैर नहीं, अब सीधे घर पर कटेगा चालान
Mon, 26 Oct 2026 05:16 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Mon, 26 Oct 2026 05:16 PM IST
सार
नगर निगम ने पानी की बर्बादी रोकने के लिए सख्त अभियान शुरू किया है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कॉलोनियों का दौरा कर लोगों को समझाइश दी और चेतावनी दी कि पानी व्यर्थ बहाने वालों का वीडियो बनाकर चालान काटा जाएगा।
विज्ञापन
मेयर पुष्यमित्र भार्गव
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विस्तार
इंदौर शहर में जल संरक्षण को बढ़ावा देने और पीने योग्य पानी की बर्बादी पर रोक लगाने के लिए नगर निगम ने अब सख्ती का रुख अपना लिया है। निगम प्रशासन की नई योजना के तहत जल व्यर्थ करने वाले नागरिकों पर निगरानी रखी जाएगी। शुरुआती दौर में लापरवाही बरतने वाले रहवासियों को समझाइश दी जाएगी, लेकिन सुधार न होने पर वीडियो साक्ष्य बनाकर चालानी कार्रवाई की जाएगी। इसी कड़ी में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर नागरिकों से पानी सहेजने का आग्रह किया।
महापौर ने विभिन्न क्षेत्रों का किया दौरा
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सोमवार को शहर की विभिन्न बस्तियों और कॉलोनियों का दौरा किया। उन्होंने पार्श्वनाथ, विनय नगर, जैन कॉलोनी और लोकमान्य नगर के निवासियों से संवाद साधा। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी गर्मी के मौसम में जल की मांग काफी बढ़ जाती है, इसलिए अभी से पानी की बचत करना आवश्यक है। यदि जल की बर्बादी नहीं रुकी तो इसका सीधा दुष्प्रभाव पूरे शहर की व्यवस्था पर पड़ेगा। भविष्य के संभावित जल संकट से बचने के लिए हर नागरिक को अपनी दैनिक आवश्यकता अनुसार ही जल का उपयोग करना होगा।
नियम उल्लंघन पर वीडियो साक्ष्य के साथ कटेगा चालान
अभियान की समीक्षा करते हुए महापौर ने क्षेत्र में कार्यरत गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) की टीमों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने निर्देश दिया कि पानी बर्बाद करने वाले लोगों को शुरुआत में 2 से 3 बार चेतावनी दी जाए। यदि चेतावनी के बाद भी बर्बादी जारी रहती है, तो संबंधित व्यक्ति का वीडियो बनाकर नियम अनुसार चालान बनाया जाए। इस कदम का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में जिम्मेदारी का अहसास कराना और बेवजह पानी के उपयोग पर नियंत्रण पाना है।
विज्ञापन
आरओ वेस्ट वाटर के पुनः उपयोग की सलाह
जल संरक्षण को अधिक प्रभावी बनाने के लिए महापौर ने घरों में इस्तेमाल होने वाले आरओ प्यूरीफायर से निकलने वाले वेस्ट वाटर के उचित प्रबंधन पर जोर दिया। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि इस जल को फेंकने के बजाय पौधों की सिंचाई, वाहनों की धुलाई और कपड़ों की सफाई जैसे घरेलू कार्यों में उपयोग में लाएं। इससे शुद्ध पेयजल की बर्बादी रुकेगी और उपलब्ध जल संसाधनों का बेहतर प्रबंधन संभव हो सकेगा।
दीपावली तक चलेगा विशेष निगरानी अभियान
नगर निगम ने इस विशेष अभियान को दीपावली तक जारी रखने का निर्णय लिया है। महापौर ने एनजीओ टीम को दीपावली तक का विस्तृत चार्ट तैयार कर नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही जिन इलाकों में अनियंत्रित हरी घास उगी हुई है, वहां 2-2 दिन की समय-सीमा तय कर कटाई का कार्य पूरा करने के आदेश दिए गए हैं। इस अवसर पर जलकार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा 'बबलू', पार्षद योगेश गेदर और निगम के जोनल अधिकारी मौजूद रहे।