{"_id":"633a7ad5daa43404bb3a8600","slug":"wild-elephants-attack-on-farmer-in-madhya-pradesh-questions-are-being-raised-on-forest-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: मंडला में खेत की रखवाली कर रहे किसान पर जंगली हाथियों का हमला, वन विभाग पर उठ रहे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मंडला में खेत की रखवाली कर रहे किसान पर जंगली हाथियों का हमला, वन विभाग पर उठ रहे सवाल
Mon, 03 Oct 2022 11:31 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 03 Oct 2022 11:31 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ से मंडला पहुंचे जंगली हाथियों के हमले में एक किसान की मौत हो गई। वह मचान बनाकर रात को खेत की रखवाली कर रहा था। इस मामले में वन विभाग की कार्यवाही पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
मचान पर सो रहे किसान पर हाथी ने किया हमला
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्यप्रदेश के मंडला जिले में छत्तीसगढ़ की लगी सीमा से जंगली हाथियों की दल ने प्रवेश कर लिया। एक खेत में रखवाली कर रहे किसान पर हमला बोल दिया। इससे उसकी जान चली गई। वह मचान बनाकर अपने खेत की रखवाली कर रहा था। इस घटना से वन विभाग के अमले पर सवाल उठ रहे हैं, जिन्हें हाथियों के मूवमेंट की जानकारी ग्रामीणों को समय पर देनी चाहिए। अगर वे ऐसा करते तो जान बच सकती थी।
सठिया गांव का दल्लू सिंह यादव पिता डगरु यादव रविवार रात अपने खेत की रखवाली कर रहा था। इसी दौरान जंगली हाथी उसके खेत में आ पहुंचे। दल्लू ने उन्हें खदेड़ने की कोशिश की। इस बीच नर हाथी ने उसे मचान से खींचकर जमीन पर दे मारा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने सोमवार सुबह वन परिक्षेत्र अधिकारी के दफ्तर का घेराव किया। डीएफओ पुनीत गोयल ने कहा कि घटना की जानकारी ली जा रही है।
वन विभाग बना रहा अनजान
दरअसल, इस क्षेत्र में लंबे समय से जंगली हाथियों की गतिविधियां बनी हुई है। विभिन्न संगठन इसकी जानकारी दे रहे थे। वन विभाग लगातार कह रहा था कि जंगली हाथियों का मूवमेंट फिलहाल इस क्षेत्र में नहीं है। वन विभाग ने हाथियों से सतर्क रहने की कोई सलाह भी जारी नहीं की, जिसकी वजह से यह घटना घटित हुई।