फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   why bjp lose in jhabua ratlam by polls

एमपीः झाबुआ में आखिर नाक की लड़ाई में क्यों हारी भाजपा

Wed, 25 Nov 2015 04:45 PM IST
Updated Wed, 25 Nov 2015 04:45 PM IST
विज्ञापन
why bjp lose in jhabua ratlam by polls

बिहार में जहां पूरे जोर लगाने के बाद भी भाजपा विधानसभा चुनावों में अपनी लाज नहीं बचा सकी वहीं कुछ ऐसी ही स्थिति मध्यप्रदेश की रतलाम झाबुआ लोकसभा सीट पर भी हुई। जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के जीत के लिए एडी चोटी का जोर लगाने के बावजूद भी भाजपा वहां मौजूदा सीट नहीं बचा सकी।

विज्ञापन


कांग्रेस के हाथों करारी हार के बाद जहां भाजपा के लिए मुश्किलें खड़ी होती दिख रही हैं वहीं राज्य में दम तोड़ती कांग्रेस पार्टी को दोबारा संजीवनी मिलने की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन


भाजपा की हार के बाद यह सवाल भी खड़ा हो जाता है कि जिन उप चुनावों को पूरी तरह सत्ता पक्ष का माना जाता है और वो राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी की दशा और दिशा तय करते हैं ऐसे अहम मुकाबले में भी आखिर भाजपा कैसे इतनी आसानी से पिट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रतलाम-झाबुआ की यह हार पहले से ही व्यापमं के दंश से जूझ रहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लिए कोढ़ में खाज सरीखी हो गई है।

मोदी लहर में जीते थे भाजपा उम्‍मीदवार

why bjp lose in jhabua ratlam by polls

बता दें कि रतलाम की लोकसभा सीट पर आमतौर पर कांग्रेस के क्रांतिलाल भूरिया का ही वर्चस्व रहा है। लेकिन बीते लोकसभा चुनाव में मोदी लहर के बूते भाजपा के दिलीप सिंह भूरिया ने क्रांतिलाल भूरिया को शिकस्त दे दी थी।

इसी बीच अचानक दिलीप सिंह भूरिया के आकस्मिक निधन के बाद यह सीट खाली हो गई। जिस पर उप चुनाव के लिए भाजपा ने दिलीप सिंह की बेटी निर्मला को टिकट देकर क्रांतिलाल भूरिया के सामने खड़ा कर दिया।

भाजपा को उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की लोकप्रियता और दिलीप सिंह भूरिया की मौत से उपजी सहानभूति की लहर पर भाजपा इस सीट पर जीत दर्ज कर लेगी। मुख्यमंत्री ने भी इस सीट को नाक का प्रश्न बनाते हुए यहां प्रचार के लिए एडी चोटी का जोर लगा दिया।

शिवराज सिंह ने खुद के लिए मांगे थे वोट

why bjp lose in jhabua ratlam by polls

बताया जाता है इस सीट की आठों विधानसभाओं में घूम घूमकर मुख्यमंत्री ने छोटी बड़ी कुल 26 सभाएं की। इस दौरान उन्होंने हर जगह यह कहकर ही वोट मांगे कि इस सीट पर मैं खड़ा हूं और मुझे वोट दीजिए, लेकिन 21 तारीख को हुए मतदान में वोटरों ने उन्हें एक सिरे से खारिज कर दिया।

यहां भाजपा की क्या ‌स्थिति रही इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 24 तारीख को हुई मतगणनना के दौरान कांग्रेस उम्‍मीदवार क्रांतिलाल भूरिया ने भाजपा उम्‍मीदवार को एकतरफा मुकाबले में 88 हजार वोटों से मात दे दी।

रतलाम सीट पर जीत के बाद जहां कांग्रेस में जश्न का माहौल है वहीं भाजपा उम्‍मीदवारों के चेहरे उतरे हुए हैं। वहीं भाजपा की इस हार के पीछे व्यापमं घोटाले में घिरे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की गिरती साख और भाजपा कार्यकर्ताओं में आपसी खींचतान को प्रमुख कारण माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed