फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   When judge asked him to give up the addiction, the elderly says no wife, liquor is beloved

जज ने नशा छोड़ने को कहा तो बुजुर्ग बोला- शराब नहीं पत्नी छोड़ सकता हूं

Tue, 24 Dec 2019 09:20 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 24 Dec 2019 09:20 AM IST
विज्ञापन
When judge asked him to give up the addiction, the elderly says no wife, liquor is beloved
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मध्यप्रदेश में एक अजीबो-गरीब  मामला सामने आया है। यहां कोर्ट में एक बुजुर्ग पत्नी ने भरण पोषण के लिए आवेदन किया था, जिसके जवाब में कोर्ट पहुंचा 89 वर्षीय बुजुर्ग पति ने कहा कि वह अपनी पत्नी से ज्यादा शराब को प्यार करता है, इसलिए वह पत्नी को छोड़ना चाहता है। 

विज्ञापन


दरअसल, भोपाल के पारिवारिक कोर्ट में एक 69 वर्षीय महिला ने अपने 89 वर्षीय पति से भरण पोषण के लिए आवेदन किया था। इस मामले में जब जज ने दोनों की काउंसलिंग कराई तो पता चला कि बुजुर्ग महिला ने जीवन के इस मुकाम पर अपने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया है। 
विज्ञापन


जब इसके पीछे के कारणों के बारे में पूछा गया तो बुजुर्ग महिला ने बताया कि उसका पति शराब पीकर मारपीट करता है। इस मामले में जब दोनों के बीच समझौता करा रहे कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायधीश आरएन चंद ने बुजुर्ग पति से शराब छोड़ने के लिए कहा तो बुजुर्ग पति ने कहा कि चिकचिक करने वाली पत्नी को छोड़ सकता हूं, लेकिन शराब को नहीं। इस मामले में जज ने जब पति से पेंशन में 10 हजार रुपये भरण-पोषण पत्नी को देने की बात कही तो बुजुर्ग पति ने इस पर तुरंत हामी भर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस उम्र में भी बुजुर्ग पति महिला के साथ करता है मारपीट
कोर्ट की काउंसलर ने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि पति पीएचई में नौकरी करता था। लेकिन सेवानिवृत्ति के बाद से मिल रही  पेंशन के सारे पैसों को शराब पर खर्च कर देता है। साथ ही उसके साथ मारपीट और गाली गलौच करता है। वही बुजुर्ग की बेटी ने भी इस बात को दोहराते हुए कहा कि पिताजी इस उम्र में मां के साथ मारपीट करते हैं, जिसके बाद ही मां ने उनके साथ नहीं रहने का निर्णय लिया है। 


अब तो शराब मौत के साथ ही छूटेगी
इस मामले में जब बुजुर्ग से कहा गया कि वह शराब छोड़ दे, तो उनका जवाब था कि जीवन भर शराब को हलक में उतारा। अब शराब नहीं छोड़ सकता हूं। अगर शराब छोड़ दूंगा तो मर जाऊंगा। उन्होंने बताया कि पहले दो बार शराब छोड़ने की कोशिश की, लेकिन बीमार पड़ने की वजह से अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। तब डॉक्टर ने कहा था कि शराब कम कर दो, लेकिन पीते रहो। अब तो शराब तब ही छूटेगी जब मौत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed