फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   When her lover refused to marry her girl committed suicide by consuming poison in Shahdol

MP News: जहर और सिंदूर साथ लाई युवती, प्रेमी से बोली- मांग भरकर शादी करो, इनकार किया तो उठाया खौफनाक कदम

Sun, 17 Mar 2024 11:10 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 17 Mar 2024 11:10 AM IST
सार

Shahdol Crime News: युवती के जहर खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ी तो उसका प्रेमी उसे छोड़कर भाग गया और अपने दोस्त के घर जाकर छिप गया। बाद में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
When her lover refused to marry her girl committed suicide by consuming poison in Shahdol
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले बुढार थाना क्षेत्र में एक युवती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। युवती एक युवक से प्रेम करती थी। युवक ने उसके साथ शादी करने से मना कर दिया था, जिससे आहत होकर युवती ने जहर खा लिया। 

विज्ञापन


बुढार थाना प्रभारी संजय जायसवाल ने बताया कि 22 वर्षीय युवती रुंगटा रोड निवासी एक 25 वर्षीय युवक से प्रेम करती थी। युवती ने युवक से शादी करने की बात कही तो उसने इनकार कर दिया। जिससे नाराज होकर युवती ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार युवक लंबे समय  से शादी की बात टाल रहा था। बीते दिनों युवती हाउसिंग बोड कॉलोनी के पीछे युवक से मिलने आई थी। वह अपने साथ सिंदूर और जहरीली दवाई भी लाई थी। युवक जब वहां पहुंचा तो युवती ने उससे मांग में सिंदूर भरकर शादी करने की बात कही, लेकिन युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया। इससे नाराज होकर युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती की हालत बिगड़ते देख युवक उसे छोड़कर भाग गया और अपने दोस्त के घर जाकर छिप गया। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को लगी तो उन्होंने  युवती को अस्पताल पहुंचाया, जहां  इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed