फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Weather changes in Narsinghpur: Hail accompanies rain; risk of heavy damage to soybean and urad crops.

नरसिंहपुर में बदला मौसम: बारिश के साथ गिरे ओले, सोयाबीन-उड़द की फसलों पर भारी नुकसान का खतरा

Wed, 07 Oct 2026 07:11 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसिंहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसिंहपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 07 Oct 2026 07:11 PM IST
सार

नरसिंहपुर में बुधवार शाम तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। गाडरवारा क्षेत्र के केकरा, बरेली और बरहटा गांव में ओले भी गिरे। सोयाबीन और उड़द की कटाई के बीच बारिश से कटी और खड़ी फसलों को नुकसान का खतरा बढ़ गया।

 

विज्ञापन
Weather changes in Narsinghpur: Hail accompanies rain; risk of heavy damage to soybean and urad crops.
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नरसिंहपुर जिले में बुधवार शाम अचानक मौसम बदल गया। तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई। गाडरवारा क्षेत्र के केकरा, बरेली और बरहटा गांव में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। अचानक मौसम में आए बदलाव और ओले गिरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।

विज्ञापन

फसलों पर नुकसान का खतरा
फिलहाल खेतों में सोयाबीन और उड़द की फसल की कटाई चल रही है। ऐसे में बारिश से खेतों में कटी और खड़ी, दोनों तरह की फसलों को नुकसान होने का खतरा बढ़ गया है। गाडरवारा क्षेत्र में ओलावृष्टि होने से किसानों की चिंता और बढ़ गई है।

विज्ञापन


पढे़ं: अभिनेता राजपाल यादव की फिर बढ़ी मुश्किलें: सुप्रीम कोर्ट के बाद अब महू कोर्ट में पेशी, जानें क्या है मामला?

विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के मुताबिक, इससे पहले लगातार बारिश के कारण सोयाबीन और मक्का की फसलों को काफी नुकसान हो चुका है। लगातार बारिश से नुकसान उठाने के बाद किसान अब खेतों में बची फसल को सुरक्षित निकालने की कोशिश कर रहे हैं।

मौसम साफ रहने की उम्मीद
किसानों को चिंता है कि यदि आगे भी बारिश हुई तो खेतों में बची सोयाबीन और उड़द की फसल खराब हो सकती है। ओलावृष्टि ने उनकी चिंता और बढ़ा दी है। अब किसान मौसम साफ होने और जल्द से जल्द फसल कटाई का काम पूरा होने की उम्मीद कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed