फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Warning of heavy rains in 20 districts of Madhya Pradesh in next 24 hours, possibility of lightning

मध्य प्रदेश के 20 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, बिजली गिरने की भी आशंका

Thu, 06 Aug 2020 08:34 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 06 Aug 2020 08:34 PM IST
विज्ञापन
Warning of heavy rains in 20 districts of Madhya Pradesh in next 24 hours, possibility of lightning
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को मध्य प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग ने कहा है कि राज्य के 20 जिलों में अगले 24 घंटे में भारी वर्षा हो सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, भोपाल के वरिष्ठ अधिकारी अजय शुक्ला ने बताया कि प्रदेश के रीवा, सतना, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, होशंगाबाद, बैतूल, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, शाजापुर, आगर मालवा, गुना, अशोकनगर, ग्वालियर एवं श्योपर जिलों में कहीं-कहीं पर भारी वर्षा या अति भारी वर्षा हो सकती है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इन जिलों में कहीं-कहीं पर गरज के साथ बिजली गिरने की आशंका भी है। शुक्ला ने बताया कि प्रदेश के अन्य जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा या गरज के साथ बौछारे हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि ये चेतावनी मौसम केन्द्र ने कल सुबह तक के लिए जारी की है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में इस मानसून में अब तक 13 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed