फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   vyapam: Sudarshan-Sony had granted the job for RSS worker

सुदर्शन-सोनी ने संघ कार्यकर्ता को दिलाई थी नौकरी

Fri, 24 Jul 2015 12:39 PM IST
Updated Fri, 24 Jul 2015 12:39 PM IST
विज्ञापन
vyapam: Sudarshan-Sony had granted the job for RSS worker

व्यापम घोटाले की जांच में लगी सीबीआई ने गुरुवार को वरिष्ठ आरएसएस पदाधिकारियों द्वारा एक कार्यकर्ता को नौकरी दिलवाने के मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में पूर्व सर संघचालक केएस सुदर्शन और वरिष्ठ पदाधिकारी सुरेश सोनी पर आरोप लगे थे।

विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार आरएसएस के सक्रिय कार्यकर्ता रहे मिहिर कुमार चौधरी को साल 2012 में व्यापम के अंतर्गत भार और मापन विभाग में नियुक्ति मिली थी।
विज्ञापन


25 साल के बिहार निवासी मिहिर चौधरी को बाद में व्यापम मामले में आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार किया गया था। उसे मामले की जांच कर रही एसटीएफ ने उस समय गिरफ्तार किया था जब उसे पता चला कि परीक्षा के दौरान उसकी ओएमआर सीट को व्यापम के भोपाल स्थित मुख्यालय में भरा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुदर्शन और सोनी ने की थी नौकरी की सिफारिश

vyapam: Sudarshan-Sony had granted the job for RSS worker

हालांकि साल 2013 में उन्हें बेल मिल गई ‌थी। बताया जाता है कि उसे संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों के सेवानिवृत्ति के बाद भोपाल के सुव्यवस्थित घर में छोटे मोटे काम करने के लिए रखा गया था, जिसमें केएस सुदर्शन रहते थे।

वहीं गिरफ्तार होने के बाद मिहिर चौधरी ने एसटीएफ को बताया था कि उसे नौकरी सुदर्शन और सुरेश सोनी की सिफारिश पर मिली थी। उसका बयान साल 2013 में दर्ज किया गया था, जिसे कोर्ट में पेश भी कियाा गया।

लेकिन उसके सात महीने बाद यह सामने आया। जबकि सुदर्शन की मौत मामले पर सुनवाई शुरू होने से पहले ही सितंबर 2012 में हो चुकी थी। वहीं सोनी ने बाद में लीक दस्तावेज के पीछे किसी साजिश की बात कहकर चुप्पी साध ली थी।

एसटीएफ ने दे दी थी दोनों को क्लीनचिट

vyapam: Sudarshan-Sony had granted the job for RSS worker

वहीं इससे एक कदम आगे बढ़ते हुए एसटीएफ ने 28 जून 2014 को मामले में सुदर्शन और सोनी दोनों को क्लीन चिट दे दी थी। वहीं व्यापम की जांच कर रही सीबीआई ने अभी तक 38 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

जिनमें व्यापम के परीक्षा नियंत्रक पंकज त्रिवेदी और सिस्टम एनालिस्ट नितिन मोहिंद्रा का नाम भी शामिल है। इसके अलावा सीबीआई ने मामले में रामेन्द्र सिंह भदौरिया और दीपक जैन की मौत के मामले में भी प्राथमिक जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed