{"_id":"5e4acc8e8ebc3ef26d63fa82","slug":"voices-of-muslims-women-on-various-issues-is-a-good-thing-says-sumitra-mahajan","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिम महिलाओं का अलग-अलग मुद्दों पर मुखर होना अच्छी बात: सुमित्रा महाजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्लिम महिलाओं का अलग-अलग मुद्दों पर मुखर होना अच्छी बात: सुमित्रा महाजन
Mon, 17 Feb 2020 10:55 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Amit Mandal
Updated Mon, 17 Feb 2020 10:55 PM IST
सार
संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ जारी धरना-प्रदर्शनों में मुस्लिम महिलाओं की बड़ी भागीदारी की पृष्ठभूमि में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सोमवार को कहा कि अलग-अलग मुद्दों पर आधी आबादी का मुखर होना उन्हें हमेशा अच्छा लगता है।
विज्ञापन
Sumitra Mahajan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हालांकि, उन्होंने अपनी बात में यह भी जोड़ा कि उन्हें पता करना पड़ेगा कि मुस्लिम महिलाएं सीएए को लेकर अब तक सही बात समझी हैं या नहीं। महाजन ने कहा कि मुझे एक बात बहुत अच्छी लगी कि मुस्लिम महिलाएं धरना-प्रदर्शनों में बड़ी तादाद में शामिल हो रही हैं, चाहे वह दिल्ली हो या इंदौर। मुस्लिम महिलाओं के मन में यह जागरूकता और भरोसा पैदा हो गया है कि अगर भविष्य में उनके साथ कोई अन्याय होता है, तो वे भी सड़क पर उतरकर अपनी बात कह सकती हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अलग-अलग मुद्दों पर महिलाओं का मुखर होना मुझे हमेशा अच्छा लगता है। वैसे मुझे यह देखना पड़ेगा कि (सीएए को लेकर जारी धरना-प्रदर्शनों में शामिल हो रहीं) मुस्लिम महिलाएं सही बात समझी हैं या नहीं। मगर आज वे घर से निकलकर जिंदाबाद-मुर्दाबाद के नारे तो लगा रही हैं। मैं उनके समुदाय के लोगों को धन्यवाद देती हूं, क्योंकि पहले ये महिलाएं इस तरह घर से बाहर निकलती ही नहीं थीं।
विज्ञापन
भाजपा की वरिष्ठ नेता ने कहा कि मैं प्रभु से प्रार्थना करती हूं कि मुस्लिम महिलाओं की भागीदारी से देश के हित में अच्छा नतीजा निकले। मैं सभी राजनेताओं से भी कहूंगी कि महिलाओं में यही जागरूकता कायम रखते हुए उन्हें भारत के विकास से जोड़ा जाना चाहिए, क्योंकि हम सब को एक साथ इसी देश में रहना है।
विज्ञापन
