{"_id":"65e9899719a204b06d048551","slug":"vivek-sharma-murder-accused-of-sri-ganganagar-arrested-reward-of-rs-25-thousand-announced-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: विवेक शर्मा हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 25 हजार का इनाम घोषित था, पांच महीने से था फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: विवेक शर्मा हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 25 हजार का इनाम घोषित था, पांच महीने से था फरार
Thu, 07 Mar 2024 03:07 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 07 Mar 2024 03:07 PM IST
सार
पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी भूपेंद्र सिंह उर्फ शेरा के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, मारपीट और आर्म्स एक्ट सहित चार मामले पहले से से ही दर्ज हैं। अक्टूबर में वारदात करने के बाद से ही वह फरार चल रहा था। उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
श्रीगंगानगर शहर के सूरतगढ़ रोड पर सरकारी अस्पताल के सामने पांच महीने पहले बिल्डिंग मैटीरियल व्यापारी विवेक शर्मा की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अब तक मामले में 13 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। लेकिन, दस से ज्यादा अभी भी फरार हैं। बता दें कि 12 अक्टूबर 2023 को जवाहर नगर के रहने वाले हंसराज शर्मा ने पांच नामजद आरोपियों समेत करीब 25-30 लोगों पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आया आरोपी भूपेंद्र सिंह उर्फ शेरा पुत्र गुरदयाल सिंह दशमेश कॉलोनी का रहने वाला है। उस पर हत्या का प्रयास, मारपीट और आर्म्स एक्ट सहित चार मामले पहले से से ही दर्ज हैं। अक्टूबर में वारदात करने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। उस पर 25 हजार रुपए का इनाम था।
विज्ञापन
पिछले साल 12 अक्टूबर को हुई वारदात
मृतक विवेक शर्मा के पिता हंसराज पुत्र जगनाथ ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि पिछले साल 12 अक्टूबर को उसका बेटा विवेक शर्मा रात करीब एक बजे अपने परिचित के स्वास्थ्य का पता करने सरकारी अस्पताल गया था। वह अस्पताल के सामने खड़ा था। इस दौरान इंदिरा चौक का रहने वाला रवि इंदौरा, शनि, शेरा, सूरज भाटिया, आकाश व 20-25 अन्य लोग आए और उसके बेटे पर चाकू से हमला किया और फिर गोली मार दी। आरोपी विवेक को मरा समझ कर छोड़ गए। इस दौरान विवेक के दो साथियों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से उसे प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
अब तक गिरफ्तार हुए ये आरोपी
इस मामले में अब तक गौतम कुमार, मनोज उर्फ मन्नू, अभिषेक उर्फ छोटू, शिवा उर्फ काकू, बंटी, अमित कुमार, आकाश कुमार, सन्नी नायक, इंद्रजीत उर्फ इंद्र, अभिषेक उर्फ अभि, रवि कुमार व रवि इंदौरा को गिरफ्तार किया जा चुका है। पहले पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की तो आरोपी भूपेंद्रसिंह के बारे में जानकारी मिली। उसकी मोबाइल लॉकेशन आदि की जानकारी जुटाई तो आरोपी का पता लगा। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।