फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Viral Video: Man making video on railway track in Hoshangabad hit by a goods train, dies due to head injury

Viral Video: होशंगाबाद में रेलवे ट्रैक पर वीडियो बना रहे युवक को मालगाड़ी ने टक्कर मारी, सिर में चोट लगने से मौत

Mon, 22 Nov 2021 02:15 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशंगाबाद Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 22 Nov 2021 02:15 PM IST
सार

होशंगाबाद में मालगाड़ी के साथ वीडियो बनाने की कोशिश कर रहे एक युवक की मौत हो गई। अब इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है।

विज्ञापन
Viral Video: Man making video on railway track in Hoshangabad hit by a goods train, dies due to head injury
वायरल वीडियो के इस दृश्य में साफ है कि मालगाड़ी पास आ गई और युवक स्टंट करता रहा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में रेलवे ट्रैक पर वीडियो बनाने की कोशिश कर रहे युवक को तेज रफ्तार आ रही मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। इस टक्कर से युवक दूर जा गिरा और उसके सिर में गंभीर चोट आई है। इलाज के लिए उसे लेकर अस्पताल दौड़े, पर डॉक्टरों के अनुसार अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई थी। युवक के स्टंट और उसकी मौत का वीडियो वायरल हो गया है। 
विज्ञापन


मामला होशंगाबाद के पथरौटा थाना इलाके का है। थाना प्रभारी नागेश वर्मा ने बताया कि संजू चौरे नामक यह युवक रविवार शाम को अपने नाबालिग दोस्त के साथ बैतूल रोड पर शरददेव बाबा रेलवे पुलिया के पास गया था। वह सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए रेलवे ट्रैक पर वीडियो बना रहे थे। इसी दौरान एक मालगाड़ी रेलवे ट्रैक पर आ गई। मालगाड़ी इतनी तेज थी कि संजू को बचकर निकलने का वक्त ही नहीं मिला। मालगाड़ी की टक्कर से वह दूर फिंका गया। उसके सिर में गहरी चोट आ गई। उसे इटारसी के सिविल अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पहली नजर में यह मामला वीडियो लेने के दौरान लापरवाही बरतने का है।    
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



वीडियो हुआ वायरल 
रविवार शाम हुए इस हादसे का वीडियो संजू के दोस्त के मोबाइल में रिकॉर्ड हो गया। अब यह दर्दनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed