{"_id":"618906b51a78b42e4556539a","slug":"vip-number-8888-number-sold-for-one-and-a-half-lakhs-for-a-car-in-indore","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीआईपी नंबर: इंदौर में गाड़ी के लिए 1.62 लाख रुपये में बिका 8888 नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीआईपी नंबर: इंदौर में गाड़ी के लिए 1.62 लाख रुपये में बिका 8888 नंबर
Mon, 08 Nov 2021 04:45 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Mon, 08 Nov 2021 04:45 PM IST
सार
इंदौर में कार का वीआईपी नंबर 8888 लेने के लिए खर्च किए 1.62 लाख रुपए।
विज्ञापन
vip number
विस्तार
कहते हैं कि शौक बड़ी चीज है। फिर वह शौक चाहे किसी भी चीज का हो, उसे पूरा करने के लिए लोग कुछ भी कर बैठते हैं। शौक का ऐसा ही कुछ मामला इंदौर परिवहन विभाग से सामने आया है जहां वाहन के मनचाहे नंबर लेने के लिए लाखों रुपए खर्च कर दिए गए।
दरअसल, वैसे तो कार-बाइक पर वीआईपी नंबरों की बात अक्सर होती है। हर कोई चाहता है कि उसकी गाड़ी पर ऐसे नंबर हो कि जिसे कोई देखे तो देखता रह जाए लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन वीआईपी नंबरों के लिए लोग कितना कुछ खर्च करते हैं। अगर नहीं जानते तो हम आपको बताते हैं। इंदौर में ऐसा एक रिकॉर्ड बना है जिसमें कार का वीआईपी नंबर एक लाख 62 हजार रुपए में बिका है।
तीन ने लगाई बोली, 25 हजार से हुई शुरू
परिवहन विभाग महीने में दो बार वीआईपी नंबरों की ऑनलाइन नीलामी करता है। इस माह की पहली नीलामी रविवारको हुई। इसमें कारों की नई सीरिज एमपी09-डब्ल्यूके के 8888 नंबर के लिए तीन दावेदार बोली लगा रहे थे। 25 हजार से शुरू हुई बोली देर रात तक जारी रही और आखिर में यह नंबर 1 लाख 62 हजार रुपए में बिक गया। इससे पहले 21 अक्टूबर को हुई नीलामी में इस सीरिज का 0001 नंबर 1.21 लाख में बिका था।
विज्ञापन
पहली बार हुआ ऐसा
कहा जा रहा है कि अब तक 0001, 0007, 0009 जैसे नंबरों के लिए ही डेढ़ लाख से ज्यादा की बोली लगती रही है, लेकिन रविवार रात पहली बार ऐसा हुआ, जब 8888 नंबर इतनी ऊंची कीमत में बिक गया। जबकि पिछली बोली में 0007 और 0009 जैसे नंबर भी 50 से 51 हजार में नीलाम इस नंबर को फलोदी कॉन इंफ्रा लिमिटेड कंपनी ने खरीदा है। वहीं 7777 नंबर पर भी तीन लोग बोली लगा रहे थे और यह 60 हजार में बिका।