{"_id":"5826e3364f1c1b4709b37154","slug":"villagers-looted-ration-shop-in-chatarpur-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बंद नोट लेने से दुकानदार ने किया इंकार, लोगों ने लूट ली दुकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बंद नोट लेने से दुकानदार ने किया इंकार, लोगों ने लूट ली दुकान
टीम डिजिटल/ अमर उजाला /दिल्ली
Updated Sat, 12 Nov 2016 03:58 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोट बंद होने से लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों का सामान खरीदने में अब काफी परेशानी होने लगी है। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बरदुआ गांव में राशन की दुकान पर सेल्समैन के 500 और 1000 के नोट लेने से इंकार करने पर गुस्साए लोगों ने राशन की दुकान लूट ली।
पुलिस के मुताबिक खाद्यान्न लेने राशन की दुकान पर गए ग्रामीणों और दुकान मालिक मुन्नीलाल अहिरवार में बंद नोट लेने से मना करने के बाद तकरार शुरू हो गई। जिसके बाद लोगों ने दुकान से गेहूं, चावल और चीनी की बोरियां को लूट लिया। वहीं, दुकान के मालिक अहिरवार ने सरपंच नोनेहाल पटेल को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। पटेल का आरोप है कि अहिरवार राशन की लंबे से धांधली कर रहे हैं।
पिछले दिनों प्रधानमंत्री मोदी ने 500 और 1000 के नोट बंद करने की घोषणा थी। जिसके बाद से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नए नोट लेने के लिए लोग बैंक और एटीएम पर लंबी-लंबी लाइन लगा रहे हैं।

#WATCH: Madhya Pradesh (11/11/16): Locals robbed ration shop in Chattarpur after owners refused to give ration pic.twitter.com/TAF0yau9U9
— ANI (@ANI_news) November 12, 2016