फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Villagers have decided to ban liquor in Damoh no one will make or sell liquor

MP News: गांव वालों का सराहनीय फैसला, अब न कोई शराब बनाएगा और न ही बेचेगा, महिलाएं खुश

Sun, 27 Nov 2022 12:03 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 27 Nov 2022 12:03 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के दमोह जिले में एक गांव के लोगों ने सराहनीय फैसला लिया है। गांव के लोगों ने आपसी सहमति से शराब न बनाने और न बेचने का फैसला लिया। इस फैसले से गांव की महिलाएं काफी खुश हैं।

विज्ञापन
Villagers have decided to ban liquor in Damoh no one will make or sell liquor
दमोह में शराबबंदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में शराबबंदी की मांग भले ही पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की ओर से की जा रही है। लेकिन अभी इस ओर सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया। वहीं इसके उलट दमोह जिले की इमलिया चौकी के लकलका गांव में ग्रामीणों ने एक पंचायत बुलाई और गांव में शराब बंदी का निर्णय लिया।

विज्ञापन


इस मौके पर पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। सभी ने आपसी सहमति से तय किया है कि  गांव में न तो कोई अवैध शराब बेचेगा और न ही कोई बनाएगा, पूरा गांव नशा मुक्त रहेगा। गांव के सभी लोगों ने इस पर अपनी सहमति दी। पंचायत खत्म होने के बाद पूरे गांव में एक रैली भी निकाली गई। इस दौरान ग्रामीणों ने उन लोगों के घर जाकर भी समझाइश दी है, जो अवैध शराब बनाकर बेचते थे।
विज्ञापन


गांव के बुजुर्गों का क्या कहना है...
शराब बनाने वालों ने भी अपनी सहमति दी है कि अब गांव में शराब नहीं बनाएंगे और न ही बेचेंगे। गांव के बुजुर्गों और अन्य लोगों का कहना है कि शराब की लत से युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है और कई तरह के अपराध होते हैं। सभी इस बात पर सहमत हैं कि गांव में अब कोई शराब नहीं बेचेगा और न ही बनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इमलिया चौकी प्रभारी आनंद अहिरवाल भी इस दौरान मौजूद रहे। उन्होंने बताया, गांव के लोगों ने इच्छा जाहिर की थी कि उनके गांव में शराबबंदी होनी चाहिए। अब से पूरा गांव एक है और सभी ने सहमति से फैसला किया है कि अब गांव में शराबबंदी पूरी तरह लागू रहेगी। गांव की महिलाओं ने इस फैसले का स्वागत किया है, उनका कहना है कि कई घर अब बर्बाद होने से बच जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed