फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Villagers are scared due to increase in tiger movement in the area

Shahdol: जयसिंहनगर में एक बार फिर बढ़ी बाघों की हलचल, गाय को बनाया शिकार, ग्रामीणों में दहशत

Tue, 03 Jan 2023 06:09 PM IST
अर्पित याग्निक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अर्पित याग्निक Updated Tue, 03 Jan 2023 06:09 PM IST
सार

शहडोल जिले के जयसिंहनगर वन परिक्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्र में एक गाय बाघ का शिकार बन गई। क्षेत्र में बाघों की हलचल बढ़ने से ग्रामीण भयभीत हैं।

विज्ञापन
Villagers are scared due to increase in tiger movement in the area
गाय का शिकार करने के बाद जंगल में बैठा बाघ - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

शहडोल जिले के जयसिंहनगर वन परिक्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्रों में बाघों का आना-जाना एक बार फिर से बढ़ गया है। इस वजह से यहां के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ताजा घटनाक्रम के अनुसार यहां एक बाघ ने एक गाय को अपना शिकार बनाया है। इतना ही नहीं गाय का शिकार करने के बाद बाघ कई घंटे तक वहीं बैठा रहा। हालांकि वन विभाग के अमले ने बाघ को फिर जंगल में खदेड़ दिया है। लगातार बढ़ रहा बाघों का विचरण यहां के स्थानीय लोगों के लिए चिंता का सबब बना हुआ है। लोग दहशत के चलते घर से नहीं निकल पा रहे हैं।

विज्ञापन

 
बाघ का मूवमेंट, दहशत में ग्रामीण
शहडोल जिले के जयसिंह नगर वन परिक्षेत्र का है ये वह सीमावर्ती इलाका है जो बांधवगढ़ नेशनल टाइगर रिजर्व से जुड़ा हुआ है। यहां अक्सर ही जंगली जानवर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से आ जाते हैं, इन दिनों एक बार फिर से इस क्षेत्र में बाघ का आवाजाही बनी हुई है, जिसकी वजह से ग्रामीण दहशत में हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने की घेराबंदी
देर रात जयसिंहनगर वन परिक्षेत्र के सेमरा में बाघ ने गाय का शिकार किया और इसके बाद ही समीप के ही यूकेलिप्टस के प्लांटेशन के जंगल में जाकर बैठ गया। लगभग 11 घंटे तक बाघ वहीं बैठा रहा, जिसकी जानकारी लगते ही ग्रामीणों ने प्लांटेशन में घेराबंदी भी की थी। हालांकि घेराबंदी की सूचना मिलने पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची लोगों को समझाया। इसके बाद ग्रामीण वहां से हट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed