फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Vikas Yatra in Mangawan, Rewa, women took the old woman 2 km away by putting her on the cot

Rewa News: मनगवां में विकास यात्रा की खुली पोल, बुजुर्ग को खटिया पर डालकर दो किमी दूर ले गई महिलाएं

Sat, 25 Feb 2023 06:46 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 25 Feb 2023 06:46 PM IST
सार

रीवा के मनगवां में विकास यात्रा चल रही थी। कुछ महिलाओं ने विधायक को खूब खरी-खोटी सुनाई। बाद में एक बुजुर्ग को खटिया पर डालकर दो किलोमीटर लेकर आई।  
 

विज्ञापन
Vikas Yatra in Mangawan, Rewa, women took the old woman 2 km away by putting her on the cot
रीवा के मनगवां में बुजुर्ग महिला को सड़क तक ले जाते महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रीवा के मनगवां विधानसभा क्षेत्र से विधायक पंचूलाल प्रजापति को विकास यात्रा के दौरान विरोध का सामना करना पड़ा। देवरी सेगरान हरिजन बस्ती की महिलाओं ने उन्हें घेरा और खूब खरी-खोटी सुनाई। इस दौरान एक बुजुर्ग महिला की तबियत खराब हुई तो करीब एक दर्जन महिलाओं ने उन्हें खटिया पर डाला और दो किलोमीटर पैदल ही लेकर गई। सड़क समेत बिजली-पानी की व्यवस्था न होने से महिलाएं नाराज थी। 

विज्ञापन


पंचूलाल प्रजापति शुक्रवार को मनगवां विधानसभा के रामपुर मंडल के ग्राम पंचायत बर्रोहा गांव में विकास यात्रा लेकर पहुंचे थे। वहां सरपंच शीला मनोज सिह पटेल ने उनका स्वागत किया। इसके बाद प्रजापति ने ग्राम पंचायत बर्रोहा में नल-जल योजना के तहत 91.70 लाख रुपये की लागत से बनी पानी की टंकी एवं 37.75 लाख रुपये की लागत से आरोग्य धाम स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया। प्रजापति चाहते थे कि उनकी विकास यात्रा इसके बाद ग्राम पंचायत देवरी सेगरान में जाए, लेकिन वहां हरिजन बस्ती की महिलाओं ने विकास यात्रा का विरोध किया। 
विज्ञापन


चाय पीने बैठते ही महिलाओं ने घेरा
देवरी सेगरान गांव की हरिजन बस्ती में रहने वाली महिलाओं ने विधायक को उस समय घेरा, जब वह उनके गांव के पास चाय पी रहे थे। वह बैठे ही थे कि महिलाओं ने घेर लिया। विधायक को घेरकर सड़क, बिजली और पानी की मांग करने लगी। जब कोई रास्ता न दिखा तो  विधायक गोल-मोल जवबा देकर ग्राम पंचायत बंधवा कुठार की ओर निकल गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक के जाते ही बिगड़ी बुजुर्ग की तबियत
विधायक के वहां से जाते ही हरिजन बस्ती देवरी सेगरान प्लॉट निवासी 60 वर्षीय वृद्ध महिला की अचानक तबियत खराब हो गई। तब महिलाओं ने उन्हें खटिया पर डाला और लगभग दो किलोमीटर दूर सड़क तक ले गई। यह उनके लिए रोज की बात है, जिसका विरोध उन्होंने विधायक के सामने जाहिर किया।  


काहे की विकास यात्रा, यहां न सड़क न बिजली
हरिजन बस्ती की महिलाओं का कहना है कि यह 50 से अधिक घरों की बस्ती है। न तो सड़क बनी है और न ही बिजली-पानी की व्यवस्था है। ऐसे में किस बात की विकास यात्रा। बारिश के दिनों में तो हमारी जिंदगी ही कट जाती है। सड़क तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed