{"_id":"64ec2653263ec5fb28076725","slug":"vidisha-left-women-on-the-way-saying-to-take-them-to-bhopal-in-cm-shivraj-program-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vidisha: CM को राखी बांधना है...यह कहकर महिलाओं को ले गई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और बस से उतारकर भाग गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vidisha: CM को राखी बांधना है...यह कहकर महिलाओं को ले गई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और बस से उतारकर भाग गई
Mon, 28 Aug 2023 10:15 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 28 Aug 2023 10:15 AM IST
सार
मध्यप्रदेश में विदिशा जिले की महिलाओं के साथ एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने गजब कर डाला। सीएम शिवराज के कार्यक्रम में राखी बांधने की बात कहकर ले गई और बस से उतारकर कहीं और चली गई।
विज्ञापन
महिलाओं को बस से उतारा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बीते दिन रविवार को राजधानी भोपाल में आयोजित सीएम शिवराज के लाड़ली बहना योजना कार्यक्रम में शामिल होने विदिशा जिले में सिरोंज शहर की महिलाओं को प्रशासन द्वारा बसों के माध्यम से भोपाल भेजा जाना था। लेकिन कई महिलाएं कार्यक्रम में जाने से वंचित रह गईं। महिलाओं ने कहा कि उन्हें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा ये कहकर बुलाया गया था कि भोपाल में सीएम शिवराज को राखी बांधने चलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाएं तय समय अनुसार सुबह बस स्टैंड पहुंच गई बस स्टैंड पर महिलाओं को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बस में बैठाकर रजिस्टर में उनका नाम दर्ज कर लिया। लेकिन थोड़ी ही देर बाद महिलाओं को बस से ये कहकर उतार दिया गया कि दूसरी बस आ रही है, उसमें बैठकर आपको भोपाल चलना है। लेकिन कई घंटे तक इंतजार करने के बाद भी दूसरी बस नहीं आई और 50 से अधिक महिलाएं हताश होकर घर वापस लौट गईं। महिलाओं का कहना था कि जब ले जाना नहीं था तो बुलाया ही क्यों गया था।
विज्ञापन
विदिशा में यहां भी लापरवाह दिखा प्रशासन
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में महिलाओं को ले जाने के मामले विदिशा के ग्यारसपुर में भी लापरवाही का आलम रहा। यहां की आदिवासी महिलाएं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलने के लिए भोपाल तक पैदल ही यात्रा कर रही थीं। ग्यारसपुर में आदिवासी महिलाएं शिवराज के कार्यक्रम में जाने के लिए पैदल ही निकल पढ़ी। ग्यारसपुर के अंतर्गत आने बाले कोलुआ धामनोद ग्राम पंचायत के हिम्मतपुर की लाडली बहने पैदल ही मुख्यमंत्री की रैली में सम्मिलित होने के लिए जा रही थी।
उन्होंने बताया है कि ग्यारसपुर किसी बस से आ गई थी परंतु बस वाले ने ग्यारसपुर में ही उतार दिया एसडीएम कार्यालय पहुंची परंतु उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसलिए वह अपने लाडले भैया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलने के लिए पैदल यात्रा करके ही भोपाल जा रहीं थीं।
