{"_id":"657b1fdbd1a9653c5006b818","slug":"shivraj-craze-continues-in-mp-first-dear-sisters-cried-in-vidisha-and-later-chauhan-himself-started-crying-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: एमपी में बरकरार शिवराज का क्रेज, विदिशा में पहले रोई लाड़ली बहनें और बाद में खुद रोने लगे चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: एमपी में बरकरार शिवराज का क्रेज, विदिशा में पहले रोई लाड़ली बहनें और बाद में खुद रोने लगे चौहान
Thu, 14 Dec 2023 09:02 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 14 Dec 2023 09:02 PM IST
सार
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह विदिशा गुरुवार को विदिशा पहुंचे थे। उन्हें वहां लाड़ली बहनाओं ने घेर लिया और रोने लगीं। इसी बीच शिवराज सिंह चौहान भी भावुक हो गए और अपनी बहनों को दिलासा देते हुए खुद भी रोने लगे।
विज्ञापन
विदिशा पहुंचे पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को घेरकर रोने लगीं लाडली बहनें।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदिशा जिले में पहुंचे पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को लाडली बहनों ने रोक लिया। वे उनके गले लगकर रोने लगीं तो शिवराज भी खुद को नहीं रोक सके। उनकी आंखों से भी आंसू निकल आए।
मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान को सीएम नहीं बनाए जाने का सबसे ज्यादा गम उनकी लाडली बहनों को है। प्रदेश के अलग अलग जिले में लाड़ली बहनाएं भावुक अंदाज में अपना विरोध प्रकट कर रही हैं। ऐसा ही एक नजारा गुरुवार को प्रदेश के विदिशा जिले में भी देखने को मिला जहां के गणेश मंदिर में पहुंचे शिवराज सिंह की एक झलक देखने के लिए मामा की लाड़ली बहनाएं पलक-पावड़े बिछाकर उनका इंतजार करने लगीं। जैसे ही शिवराज सिंह विदिशा पहुंचे उन्हें उनकी लाड़ली बहनाओं ने घेर लिया और रोने लगीं। इसी बीच शिवराज सिंह चौहान भी भावुक हो गए और अपनी बहनों को दिलासा देते हुए खुद भी रोने लगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि वर्ष 2023 में संपन्न हुए मतदान में अधिक योगदान महिलाओं का है। समर्थकों का कहना है कि महिलाओं ने शिवराज सिंह चौहान की लाड़ली बहना योजना से प्रभावित होकर मतदान किया। अब शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री न बनाए जाने पर वो अपनी नाराज़गी इस तरह से व्यक्त कर रही हैं।