फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Vidisha News ›   MP News Uncontrollable car fell into 15 feet deep pit in Vidisha six people were on board

MP News: विदिशा में 15 फीट गहरे गड्ढे में गिरी बेकाबू कार, छह लोग थे सवार, दो लोग मिले, अन्य की तलाश जारी

Mon, 18 Sep 2023 10:12 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 18 Sep 2023 10:12 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक कार सड़क निर्माण के लिए खोदी गई खंती में गिर गई। कार में छह लोग सवार थे, जिनमें से दो लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। बाकी लोगों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
MP News Uncontrollable car fell into 15 feet deep pit in Vidisha six people were on board
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विदिशा के ग्यारसपुर क्षेत्र में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। जहां ग्यारसपुर तहसील और हैदरगढ़ थाना अंतर्गत आने वाले अमरपुर से चक तक रोड के किनारे सड़क निर्माण के लिए खंती खोदी गई थी। उसका मुरम निकाल कर सड़क निर्माण में इस्तेमाल किया गया था। बरसात होने के कारण सड़क के डाबरी में लगभग 15 फीट तक पानी भर गया था, जिसमें कार डूब गई।

विज्ञापन


बता दें कि कार में बच्चों और महिलाओं सहित छह लोग सवार थे। इनमें से दो लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। बाकि लोगों को स्थानीय और ग्रामीणों की सहायता से तलाश किया जा रहा है। लेकिन अभी तक पानी में डूबी कार का पता नहीं चला है।
विज्ञापन


समाचार लिखे जाने तक स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। बताया जाता है कि कार हैदरगढ़ निवासी शहजाद खान की थी, जिसमें शहजाद खान और उनका ड्राइवर सहित कुल छह लोग सवार थे। इनमें से दो लोग बाहर आ चुके हैं और बाकी लोगों को गोताखोरों की सहायता से ढूंढा जा रहा है। जानकारी मिलने तक लापता लोगों की अभी तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed