{"_id":"666d82abddd2d217b000ea51","slug":"mp-news-illegal-brick-kilns-are-being-operated-in-vidisha-municipal-area-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: विदिशा नगर पालिका क्षेत्र में संचालित हो रहे अवैध ईंट-भट्ठे, एसडीएम ने जांच करवाने की बात कही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: विदिशा नगर पालिका क्षेत्र में संचालित हो रहे अवैध ईंट-भट्ठे, एसडीएम ने जांच करवाने की बात कही
Sat, 15 Jun 2024 05:31 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 15 Jun 2024 05:31 PM IST
सार
विदिशा नगर पालिका क्षेत्र में अवैध ईंट-भट्ठे संचालित हो रहे हैं। मामले में एसडीएम ने जांच करवाने की बात कही है।
विज्ञापन
अवैध ईंट-भट्ठे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विदिशा-बेतवा नदी त्रिवेणी घाट के आसपास विदिशा नगर पालिका क्षेत्र में ईंट-भट्ठे अवैध रूप से संचालित किए जा रहे हैं। ये भट्टा संचालक शासकीय भूमि से ही मिट्टी निकाल रहे हैं और सरकारी जमीन पर ही लंबे चौड़े भट्ठे लगा रहे हैं।
विज्ञापन
बिना अनुमति ईंट-भट्टे चलाने वाले संचालक न सिर्फ उस क्षेत्र के पर्यावरण को दूषित कर रहे हैं। बल्कि वहां पनपने वाली वन्य संपदा को भी नष्ट कर रहे हैं। विदिशा नगर पालिका क्षेत्र में इतनी बड़ी संख्या में संचालित होने वाले भट्टों पर किसी जिम्मेदार की नजर न जाना, कई सवालों को जन्म दे रहा है।
विज्ञापन
वहीं, राजस्व और नगर पालिका अमले की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ईंट-भट्ठे संचालक नदी के पास से ही मिट्टी को खोदकर ईंट का निर्माण कर रहे हैं, जिसमें जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं और नदी का बहाव प्रभावित हो सकता है। बारिश की स्थिति में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो सकती है। जब इस विषय में विदिशा एसडीएम क्षितिज शर्मा से बात की तो उन्हें कहा कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
