फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Vidisha News Warden arrested for taking Rs 2700 from girl student to give her admission in hostel

Vidisha News: छात्रावास में प्रवेश देने के लिए छात्रा से वार्डन ने मांगी थी रिश्वत, 2700 रुपये लेते गिरफ्तार

Thu, 13 Jul 2023 10:53 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 13 Jul 2023 10:53 PM IST
सार

Vidisha News: मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई की है। टीम ने छात्रावास में प्रवेश देने के लिए 2700 रुपये रिश्वत लेते हुए छात्रावास वार्डन को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Vidisha News Warden arrested for taking Rs 2700 from girl student to give her admission in hostel
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विदिशा के अंतर्गत आने वाले लटेरी में स्थित कस्तूरबा गांधी छात्रावास में एक छात्रा को प्रवेश देने के लिए वहां पदस्थ वार्डन कल्पना शर्मा के द्वारा शिकायतकर्ता महेश कुर्मी निवासी खेजड़ा तहसील सिरोंज से पांच हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई थी। इसकी शिकायत उन्होंने लोकायुक्त भोपाल में की। उसके बाद बुधवार देर शाम को लोकायुक्त की 10 सदस्यीय टीम ने वार्डन कल्पना शर्मा को 2700 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता महेश बाबु कुर्मी ने बताया कि उनकी बेटी को वह छात्रावास में दाखिला दिलवाने के लिए लाए थे। जहां मौजूद वार्डन कल्पना शर्मा ने उनसे बतौर रिश्वत पांच हजार रुपये की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे पहले वह छात्रावास में कुछ समय तक रही थी, लेकिन कोई पैसा नहीं लगा। तब कहीं जाकर यह मामला 2700 रुपये पर सेट हो गया और उन्होंने इस बात की शिकायत लोकायुक्त भोपाल में कर दी।
विज्ञापन


शिकायत के सत्यापन के पश्चात लोकायुक्त द्वारा गठित 10 सदस्यीय टीम ने बुधवार देर शाम को कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास तहसील लटेरी जिला विदिशा की वार्डन कल्पना शर्मा को 2700 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। राशि उनके पर्स से जब्त की गई। लोकायुक्त अधिकारी ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि लटेरी स्थित गर्ल्स हॉस्टल की वार्डन कल्पना शर्मा द्वारा 2700 रुपये की मांग की गई थी। इसमें 600-600 रुपये ड्रेस के लिए और 1500 रुपये की अलग से मांग की गई थी। इन रुपयों के साथ उनको रंगे हाथों पकड़ लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed