फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Video of former BJP minister viral: Ukraine's soldier, thanked Manavar TI, Congress took a jibe

भाजपा की पूर्व मंत्री का वीडियो वायरल: यूक्रेन का सैनिक समझ मनावर टीआई को दिया धन्यवाद, कांग्रेस ने ली चुटकी 

Thu, 03 Mar 2022 07:11 PM IST
आनंद पवार न्यू डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यू डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 03 Mar 2022 07:11 PM IST
सार

मध्यप्रदेश की पूर्व मंत्री रंजना बघेल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह यूक्रेन के सैनिक समझ मनावर टीआई को धन्यवाद दे रही है। कांग्रेस ने इस पर चुटकी। इसके बाद बघेल ने वीडियों पर सफाई देते हुए कांग्रेस नेता पर भ्रामक प्रचार करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Video of former BJP minister viral: Ukraine's soldier, thanked Manavar TI, Congress took a jibe
पूर्व मंत्री रंजना बघेल का वीडियाे वायरल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश की पूर्व मंत्री रंजना बघेल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह यूक्रेन के सैनिक समझ मनावर टीआई को धन्यवाद दे रही है। कांग्रेस ने इस पर चुटकी। इसके बाद बघेल ने वीडियों पर सफाई देते हुए कांग्रेस नेता पर भ्रामक प्रचार करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
 

यूक्रेन और रूस की लड़ाई के बीच बड़ी संख्या में भारतीय फंसे हुए है। इस बीच प्रदेश की भाजपा सरकार की पूर्व मंत्री रंजना बघेल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें बघेल एक शख्स से बच्चों को ख्याल करने के लिए ध्यान्वाद दे ती है। फिर एक बच्चे से कहती है कि चिंता मत करना आप लोग जल्दी आ जाओगे। इस पर कांग्रेस प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा ने ट्ववीट कर कहा कि भाजपा नेता जिस बच्चे से बात कर रही है बताया जा रहा है कि वह गंधवानी के एक पत्रकार है और जिन्हें यूक्रेन में मदद पर धन्यवाद दे रही है वो मनावर के अीआई है। अब इसे क्या कहे…? 

विज्ञापन
 

इसके बाद रंचना बघेल ने इस वीडियो पर सफाई देते हुए के बयान जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा कि मैं हरिओम चोयल से बात कर रही थी। उन्होंने कहा कि यह यहां के सैनिक है इन्हें धन्यवाद दे दो। इस बीच मोबाइल कट गया और गलती से हरिओम मालवीय को लग गया। मुझे सड़क पर गाड़ी में चलते ठीक से दिखा नहीं। और मैंने उनको धन्यवाद कह दिया। इतनी मेरी गलती हुई। मैंने वीडियो वायरल नहीं किया। बघेल ने कहा कि कि विनोद राठौर कांग्रेस का आईटी सेल चलाता है। अवैध ढाबा चलाता है। दारू का काम करता है। गलत गलत तरीके से वसूली भी करता है। यह मेरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर गलत और भ्रामक प्रचार करता है। कांग्रेस प्रवक्ता ने भी इस ट्वीट किया है। यह लोग तो क्लू ढूंढते रहते है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
 

इस वीडियो पर कांग्रेस प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा ने कहा कि भाजपा नेता खुद मान रही है कि मैंने गलती कर दी। लेकिन वीडियो सोशल मीडिया पर डालने का आरोप कांग्रेस पर लगा रही है। सलूजा ने कहा कि वीडियो गाड़ी में बैठकर पीछे बैठे व्यक्ति ने बनाया, अब क्या आपकी गाड़ी में कांग्रेसी भी बैठते है? 

Video of former BJP minister viral: Ukraine's soldier, thanked Manavar TI, Congress took a jibe भाजपा की पूर्व मंत्री का वीडियो वायरल: यूक्रेन का सैनिक समझ मनावर टीआई को दिया धन्यवाद, कांग्रेस ने ली चुटकी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed