फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Uttarkashi Bus Accident: Karan Singh, the deceased of Chikhla village, said while leaving, he will come back in a month, don't worry

Uttarkashi Bus Accident: करण ने जाने से पहले कहा था- एक महीने में आ जाएंगे, चिंता मत करना, अब लौटेगी लाश

Mon, 06 Jun 2022 12:44 PM IST
Anand Pawar आनंद पवार
Updated Mon, 06 Jun 2022 12:44 PM IST
सार

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बस के खाई में गिरने से मृत चिखला गांव के करण सिंह ने जाते समय परिवार से कहा था कि 1 महीने में वापस आ जाएंगे, चिंता मत करना। अब उनकी मौत की खबर से गांव में मातम छा गया है। उनके साथ गए भाई उदय सिंह और भाभी हक्की सिंह हादसे में घायल है।

विज्ञापन
Uttarkashi Bus Accident: Karan Singh, the deceased of Chikhla village, said while leaving, he will come back in a month, don't worry
उत्तराखंड यात्रा पर जाने से पहले उदय सिंह, करण सिंह का परिवार के साथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बस के खाई में गिरने से जिन 26 लोगों की मौत हुई है, उनमें चिखला गांव के करण सिंह भी शामिल हैं। जाते समय उन्होंने परिवार से कहा था कि एक महीने में वापस आ जाएंगे, चिंता मत करना। अब उनकी मौत की खबर से गांव में मातम है। उनके साथ गए भाई उदय सिंह और भाभी हक्की सिंह हादसे में घायल हैं।  
विज्ञापन


पन्ना की पवई तहसील के गांव चिखला गांव के लोकेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को उनकी पत्नी के मोबाइल पर रात 7.30 बजे पिता उदय सिंह का फोन आया। उन्होंने बताया कि बस खाई में गिर गई है। मेरा पैर टूट गया है। मैं घर से बाहर था। पत्नी ने फोन किया और मुझे यह सब बताया। तुरंत घर पहुंचा, उनका फोन नहीं लग रहा था। दूसरे नंबर भी बंद आ रहे थे। कुछ देर बाद फोन लगा तो बताया कि मुझे अस्पताल ले जा रहे हैं। उनसे मां और चाचा करण सिंह के बारे में पूछा तो बोले- उन्हें कुछ नहीं पता। उनका बचना मुश्किल है, बस बहुत गहरी खाई में गिरी है। इसके बाद से पिता से बात नहीं हुई है। 
विज्ञापन


लोकेंद्र ने बताया कि उनके पिता उदय सिंह चिखला गांव के स्कूल में शिक्षक थे, जो 8 महीने पहले ही रिटायर्ड हुए। चाचा करण सिंह फॉरेस्ट गार्ड थे, वे भी रिटायर्ड हो चुके थे। लोकेंद्र ने बताया कि मां के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी सुबह 6 बजे पता चली। वे रात को उत्तराखंड के लिए जा रहे थे, लेकिन उन्हें रोक दिया गया। लोकेंद्र ने बताया कि अभी भी चाचा की खबर पर यकीन नहीं हो रहा। वे जाते समय सबको कह रहे थे कि चिंता मत करना, हम एक महीने में आ जाएंगे। अच्छे से रहना। करण सिंह की पत्नी कृष्णा की एक साल पहले कैंसर से मौत हो चुकी है। उनकी तीन बेटी और दो बेटे हैं। बेटियों की शादी हो चुकी हैं। उदय सिंह का एक बेटा लोकेंद्र और दो बेटियां है। तीनों की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन से ऋषिकेश में ठहरे थे
लोकेन्द्र ने बताया कि सभी लोग तीन दिन ऋषिकेश में ठहरे थे। वहां से पास बनने में समय लग गया। पिता से रविवार सुबह 11 बजे बात हुई थी। उन्होंने पास बनने की जानकारी दी थी। दो बजे बस आने वाली थी। ऊपर फोन नहीं लगेगा, चिंता मत करना। उन्होंने वाट्सएप पर फोटो भेजने के लिए दो नंबर भी लिखवाए थे। हादसे के बाद उन पर भी कॉल नहीं लगा। 


20 दिन पहले ही बना था प्लान
लोकेंद्र ने बताया कि हमारे इलाके से 58 लोग उत्तराखंड की यात्रा पर गए थे। सभी का 20 दिन पहले ही उत्तराखंड जाने का प्लान बना था। वेदनारायण अवस्थी एजेंट सभी को लेकर गया था। एक महीने का पूरा टूर था। 21 मई को गांव से धूमधाम से सभी को यात्रा पर रवाना किया था। किसी ने नहीं सोचा था कि ऐसा हादसा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed