फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   UPSC CSE 2021 Result: Twinkle of Madhya Pradesh's Dhar ranked 138th, was preparing for three years

UPSC CSE 2021 Result: मध्य प्रदेश के धार की ट्विंकल को 138वीं रैंक, तीन सालों से कर रही थीं तैयारी

Mon, 30 May 2022 05:46 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 30 May 2022 05:46 PM IST
सार

यूपीएससी सिविल सेवा 2021 में धार जिले की 26 वर्षीय ट्विंकल जैन को 138वीं रैंक मिली है। वे बीते तीन सालों से इसकी तैयारी कर रही थीं।

विज्ञापन
UPSC CSE 2021 Result: Twinkle of Madhya Pradesh's Dhar ranked 138th, was preparing for three years
धार जिले की 26 वर्षीय ट्विंकल जैन को 138वीं रैंक मिली है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूपीएससी सिविल सेवा 2021 के फाइनल रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। मध्य प्रदेश के होनहारों ने भी दमखम दिखाया है। धार जिले की 26 वर्षीय ट्विंकल जैन को 138वीं रैंक मिली है। वे बीते तीन सालों से इसकी तैयारी कर रही थीं।
विज्ञापन

 
बता दें कि धार शहर में रहने वाले जैन परिवार की बेटी ट्विंकल ने 12वीं तक की पढ़ाई धार में रहकर पूरी की है। बीकॉम ऑनर्स की डिग्री के लिए वे इंदौर चली गईं। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से उन्होंने आगे की पढ़ाई की। वे चार्टर्ड अकाउंटेंट की तैयारी करने लगी थीं। दो पेपर भी क्लियर हो चुके थे। तीन साल पहले ही उन्होंने भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाने का विचार किया और तैयारी में जुट गईं। आज घोषित हुए रिजल्ट में उन्हें 138वीं रैंक मिली है।
विज्ञापन

 
ट्विंकल जैन ने कहना है कि खुद पर विश्वास करना होगा। जब तक खुद पर विश्वास नहीं होगा, तब तक सफलता हासिल होगी। हार्ड वर्क करने के साथ-साथ पढ़ाई और परीक्षा के लिए एक सही प्लानिंग व संकल्प की आवश्यकता है। तभी जाकर सफलता हासिल होती है। लगातार घंटों पढ़ाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ट्विंकल अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों और माता-पिता को दिया है। पिता दीपक जैन इलेक्ट्रॉनिक उपकरण व्यवसायी हैं। ट्विंकल का कहना है कि सभी ने मेरा हौसला बढ़ाया, सहयोग किया। हालांकि अभी यह नहीं पता कि किस तरह की पोस्ट मिलेगी। सीटों की उपलब्धता है और रैंक से यह लग रहा है कि भारतीय पुलिस सेवा में उन्हें अवसर मिलेगा। भारतीय पुलिस सेवा में अवसर मिलता है उसके लिए भी तैयार हूं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed