{"_id":"61fdf7cd05ec15442240ac12","slug":"unique-style-of-home-minister-drink-tea-in-shivpuri-hotel-distribute-money-to-women-selling-goods","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का अनोखा अंदाज: शिवपुरी के होटल में पी चाय, सामान बेचने वाली महिलाओं को बांटे पैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का अनोखा अंदाज: शिवपुरी के होटल में पी चाय, सामान बेचने वाली महिलाओं को बांटे पैसे
Sat, 05 Feb 2022 09:39 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sat, 05 Feb 2022 09:39 AM IST
सार
गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा शुक्रवार को शिवपुरी जिले के प्रवास पर रहे, इस दौरान उनका एक अलग अंदाज देखने को मिला। उन्होंने सामान बेचने वाली महिलाओं को पैसे बांटे और एक होटल में चाय की चुस्कियां ली।
विज्ञापन
शिवपुरी: महिलाओं को पैसे बांटते गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा शुक्रवार को शिवपुरी जिले के अल्पप्रवास पर थे। इस दौरान उनका एक अलग अंदाज देखने को मिला। गृहमंत्री ने सड़क पर बैठकर सामान बेचने वाली महिलाओं को (पटवा महिलाओं को) को पैसे बांटे। दरअसल गृहमंत्री शिवपुरी में शोक संवेदनाएं व्यक्त करने पहुंचे थे। जब मंत्री मिश्रा गांधी चौक पर पहुंचे तो वहां पर जमीन पर बैठकर सामान बेचने वाली महिलाओं से उन्होंने कुशल क्षेम पूछी और उन्हें पैसे बांटे।
होटल में पी चाय
महिलाओं से मुलाकात करने के बाद गृहमंत्री जिले के एक होटल में पहुंचे जहां उन्होंने चाय पी। इस दौरान गृहमंत्री ने पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा शिवपुरी के विष्णु होटल पर इससे पहले भी चाय पीने आ चुके हैं। गृहमंत्री जब भी शिवपुरी प्रवास पर होते हैं इस होटल में चाय पीने जरूर पहुंचते हैं। शिवपुरी के बाद वे ग्वालियर के लिए रवाना हो गए।