{"_id":"582d7a714f1c1b55369005ad","slug":"unique-passbook-queue-seen-in-shivpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारामारी से बचने के लिए यहां लगी पासबुक की कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारामारी से बचने के लिए यहां लगी पासबुक की कतार
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 17 Nov 2016 03:09 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
एक ओर देश के ज्यादातर बैंकों में रकम जमा करने और निकालने के लिए मारामारी हो रही है, तो दूसरी ओर मध्य प्रदेश के शिवपुरी में लोगों ने लाइन से बचने के लिए एक नया तरीका निकाला है। यहां बैंक के आगे लोगों ने पासबुक से कतार बनाई है। बताया जा रहा है कि यहां लोग कतार में परेशान नहीं हो रहे हैं बल्कि लोग खुद सुविधाजनक स्थान पर बैठ गए और अपनी बैंक पासबुक को कतार में लगा दिया। बारी आते ही लोग अपनी पासबुक उठाकर बैंक शाखा में प्रवेश करते नजर आए।
विज्ञापन
इससे पहले मध्य प्रदेश के शहडोल से एक तस्वीर सामने आई थी, जिसमें चप्पल और जूते को लाइन में रखकर अपनी बारी का इंतजार करते हैं। रोज इतनी भीड़ होती है कि बहुत से लोगों को खाली हाथ शाम को लौटना पड़ता है। इसी से बचने के लिए लोग चार-पांच बजे सुबह से ही बैंक पहुंच जाते हैं और लाइन में अपने जूते चप्पल रख देते हैं।Madhya Pradesh: Unique 'passbook queue' seen in Shivpuri #DeMonetisation pic.twitter.com/ct1Pn5IB30
— ANI (@ANI_news) November 17, 2016विज्ञापन
विज्ञापन
