इंदौर और भोपाल में मेट्रो को केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी, अगले चार साल में पूरा होगा प्रोजेक्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल्द ही मध्यप्रदेश के दो प्रमुख शहरों भोपाल और इंदौर में मेट्रो रेल दौड़ती हुई नजर आएगी। केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को भोपाल और इंदौर के मेट्रो रेल प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने दी।
उन्होंने बताया कि भोपाल में मेट्रो रूट का काम शुरू होने की स्थिति में है। यह मेट्रो रेल प्रोजेक्ट 27.87 किलोमीटर लंबा होगा। इसमें केंद्र और राज्य सरकार की 50-50 फीसदी हिस्सेदारी होगी। इस प्रोजेक्ट पर 6,941.40 करोड़ रुपये का खर्च आएगा और इसे अगले 4 सालों में पूरा कर लिया जाएगा।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इंदौर में 31.55 किलोमीटर लंबी मेट्रो रेल कनेक्टिविटी स्थापित की जाएगी। यह रिंग लाइन एक तरह से पूरे इंदौर को कवर करेगी। यह 7,500.80 करोड़ रुपये के खर्च पर बनाया जाएगा। यह भी चार साल में बनाया जाएगा।
Cabinet approves metro in Bhopal. This will cover a total length of 27.87 km in Bhopal. There has been a 50-50 arrangement between Centre&state govt. This will be done at an expenditure of Rs 6,941.40 Crore & will be completed in 4 years time: Union Minister Ravi Shankar Prasad pic.twitter.com/3bPh3ZXZNm
— ANI (@ANI) October 3, 2018
उल्लेखनीय है कि इससे पहले सितंबर माह के दूसरे हफ्ते में केंद्र सरकार के पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड (पीआईबी) ने भोपाल और इंदौर के मेट्रो रेल प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू होने में कुछ वक्त लग सकता है, क्योंकि दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड को एम्स से सुभाष नगर तक 6.225 किलोमीटर रूट के सिविल वर्क की डिजाइन बनाने का काम दिया गया है।
