{"_id":"65043cb59ea10c92b4005243","slug":"union-agriculture-minister-tomar-thundered-in-chhindwara-s-jan-ashirwad-yatra-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: छिंदवाड़ा में गरजे केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर, बोले- यह भाजपा का गढ़ है, यहां से ऐतिहासिक जीत होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: छिंदवाड़ा में गरजे केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर, बोले- यह भाजपा का गढ़ है, यहां से ऐतिहासिक जीत होगी
Fri, 15 Sep 2023 04:45 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 15 Sep 2023 04:45 PM IST
सार
छिंदवाड़ा पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि इस बार भाजपा स्पष्ट बहुमत की सरकार बनाने में सफल होगी।
छिंदवाड़ा कमलनाथ का घर नहीं भाजपा का गढ़ है। इसका पता चुनाव के बाद लग जाएगा।
विज्ञापन
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
छिंदवाड़ा में शुक्रवार को जन आशीर्वाद यात्रा का दूसरा दिन था। दूसरे दिन की यात्रा में शामिल होने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर छिंदवाड़ा पहुंचे। दूसरे चरण की शुरुआत के लिए वे सीधे जुन्नारदेव के लिए रवाना हुए। छिंदवाड़ा में मीडिया से बातचीत में तोमर ने कहा कि 230 विधानसभा क्षेत्र में यह यात्रा स्पर्श करेगी 200 से ज्यादा सभाएं होंगी 600 से ज्यादा रथ पर सभाएं होंगी। छिंदवाड़ा भाजपा का गढ़ है।
जनता का मिल रहा भरपूर आशीर्वाद
तोमर ने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा भाजपा का अत्यंत महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है, भाजपा पांच साल विकास और जनकल्याण का काम करती है। चुनाव के समय जनता ही जनार्दन होती है, इस परिकल्पना के आधार पर जनता से आशीर्वाद लेने के लिए यह कार्यक्रम बनाती है। मैं पिछली आशीर्वाद यात्राओं में शामिल हुआ हूं, यह यात्राओं की उपलब्धि जोड़ेंगे तो इस बार की यात्रा ऐतिहासिक और अभूतपूर्व है। इस बार भाजपा स्पष्ट बहुमत की सरकार बनाने में सफल होगी।
उन्होंने कहा कि यह कमलनाथ का घर नहीं भाजपा का गढ़ है। इसका पता चुनाव के बाद लग जाएगा।
इंडिया अलायंस पर साधा निशाना
तोमर ने इंडिया अलायंस को लेकर कहा कि जो विपक्षियों का गठबंधन बनाया गया है, वह घमंड से भरा हुआ है। मुझे इस बात की तकलीफ है कि कांग्रेस जैसी पार्टी ऐसी मानसिकता के लोगों के साथ खड़ी है जो सनातन धर्म पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म आदि था, अनंत है और अनंत काल तक रहेगा। इसको कोई माई का लाल समाप्त नहीं कर सकता।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि फसल बीमा योजना किसानों के लिए कवच का काम कर रही है। एक हजार करोड़ रुपया किसानों का प्रीमियम जमा हुआ है। इसके बदले में जहां फसल का नुकसान हुआ है। एक लाख 41 हजार करोड़ रुपया किसानों को नुकसान की भरपाई कंपनियों द्वारा हमने कराई। मैं आम किसान को यह कहना चाहता हूं कि हर किसान को बीमा योजना से जुड़ना चाहिए।