कृषि मंत्री के बयान से बवाल: हम एक कदम ही पीछे हटे हैं, फिर ला सकते हैं बिल, किसानों ने दी चेतावनी
केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर ने अपने बयान पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि मैंने ऐसा कभी नहीं कहा कि नया बिल लेकर आएंगे। यह पूरी तरह से गलत प्रचार है। भारत सरकार किसानों की भलाई के लिए काम करती रहेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार ने केंद्रीय कृषि कानूनों को खत्म कर दिया है, लेकिन इसपर विवाद अब भी बरकरार है। अब केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के एक बयान से नया बखेड़ा शुरू हो गया है। नरेंद्र तोमर ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया था, लेकिन कुछ कारणों से उसे वापस लेना पड़ गया। हम एक कदम ही पीछे हटे हैं, सरकार फिर आगे बढ़ जाएगी। हम इस पर नया बिल फिर से ला सकते हैं। कृषि मंत्री के इस बयान पर किसान भड़क उठे। किसानों ने कहा कि किसानों ने कहा है कि दिल्ली से लौटे जरूर हैं, लेकिन वापस आने में देर नहीं लगेगी।
नागपुर में आयोजित एक समागम में कृषि मंत्री तोमर ने कहा कि देश की आजादी के बाद किसानों की आमदानी बढ़ाने के मकसद से कानून लाए गए थे, कृषि क्षेत्र में यह एक बड़ा सुधार था। हम एक कदम पीछे हटे हैं, सरकार आगे बढ़ेगी। खेती में बदलाव की जरूरत है।
#WATCH | "I never said that," said Union Agriculture Minister Narendra Singh Tomar on his reported remarks alluding that Govt will again bring farm laws (25.12) pic.twitter.com/kHNt9xrYXF
विज्ञापन विज्ञापन
— ANI (@ANI) December 26, 2021
कृषि मंत्री तोमर ने दी सफाई
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने अपने बयान पर सफाई दी और कहा कि किसानों की भलाई के लिए हमारी सरकार आगे काम करती रहेगी। समाचार एजेंसी एएनआई ने जब उनसे पूछा कि आपने कहा था कि एकदम पीछे हटे हैं नया बिल लाएंगे। इसपर केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर ने कहा कि मैंने ऐसा कभी नहीं कहा। यह पूरी तरह से गलत प्रचार है।
#WATCH | Madhya Pradesh | My statement during the Agro Vision program was misquoted. Centre has no plan to introduce farm laws again: Union Agriculture Minister Narendra Singh Tomar pic.twitter.com/iVO97gOSrG
— ANI (@ANI) December 26, 2021
